कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अपनी मां की हालत के बारे में अनुपम खेर ने शेयर की ये बड़ी जानकारी
कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अपनी मां की हालत के बारे में अनुपम खेर ने शेयर की ये बड़ी जानकारी
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर की मां दुलारी भी पिछले दिनों कोरोना की शिकार हो गईं थीं। जिसके बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसकी सूचना अनुपम खेर ने ट्वीट कर शेयर की थी। इसके बाद लगातार कलाकार अपनी मां का हेल्थ अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। सोमवार को अनुपम खेर ने अपनी मां दुलारी के बारे में जानकारी साक्षा की उनकी मां को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई हैं।

मां के साथ भाई-भाभी और भतीजी का भी अनुपम खेर ने साक्षा किया हेल्थ अपडेट
बता दें अनुपम खेर की मां के अलावा उनके भाई राजू और भाभी और भतीजी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। सोमवार को अनुपम खेर ने जानकारी साझा की कि उनकी मां दुलारी, भाई राजू खेर, उनकी भाभी रीमा और भतीजी वृंदा को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, और अब वे घर पर ही 8 दिनों तक आइसोलेशन में रहेंगे। अनुपम खेर के परिवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, और उन्होंने 12 जुलाई को एक हफ्ते पहले ट्विटर पर खबर साझा की थी। खुद अनुपम खेर ने भी कोरोना टेस्ट करवाया था, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी ।

कोरोना योद्धाओं को अनुपम खेर ने बताया असली हीरो
ट्विटर पर एक वीडियो संदेश साझा करते हुए, खेर ने मरीजों की मदद करने के प्रति समर्पण के लिए कोकिलाबेन अस्पताल के कर्मचारियों को धन्यवाद दिया और साथ ही हेल्थ वर्कर, सरकारी कर्मचारियों के लिए लिखा कि मरीजों की सेवा के लिए वो अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं ये ही असली हीरो हैं। जय हो। इसके साथ अनुपम खेर ने जो लोग कोरोनावायरस का शिकार हुए हैं उनके स्वस्थ्य होने की प्रार्थना की साथ ही लोगों को कोरोनावायस से बचाव के लिए सोशल डिस्टेसिंग समेत अन्य सावधानियां बरतने की सलाह दी। इसके अलावा मरीजों के परिवार और सभी लोगों को मरीजों को इमोशनल सपोर्ट करने की सलाह दी।

अमिताभ समेत कई बड़ी फिल्मी हस्तियां कोरोना की चपेट में
बता दें कि अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन, भी कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। फिल्म अभिनेत्री रेखा का सुरक्षाकर्मी कोरोना संक्रमित निकला, इसलिए उनका भी बंगला सील कर दिया गया है तो वहीं फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान का ड्राइवर कोरोना से ग्रसित पाया गया है। अमिताभ और अभिषेक को 11 जुलाई को मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दूसरी ओर, ऐश्वर्या और आराध्या को आइसोशन में रखा गया था। उसके एक हफ्ते बाद, 17 जुलाई को, ऐश्वर्या और आराध्या को भी नानावटी में भर्ती करवाया गया। फिलहाल अमिताभ के स्वास्थ्य में सुधार है।
मुंबई में पिछले 24 घंटों में 1046 नए मामले दर्ज किए गए
मुंबई में पिछले 24 घंटों में 1,046 नए मामले और 64 मौतें दर्ज की गई हैं। अब तक कुल मामले 1,01,224 और मरने वालों का आंकड़ा 5,711 है। सक्रिय मामलों की संख्या 23,828 है। महाराष्ट्र में 9,518 नए कोविड-19 मामले, 258 मौतें और 3906 डिस्चार्ज दर्ज किए गए हैं।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications