Anupam Kher ने शेयर किया 1981 का अपना पता, फोटो भी पोस्ट कर दिखाया 40 साल पुराना लुक

Anupam Kher Old Photo: बॉलीवुड के वरिष्ठ कलाकार अनुपम खेर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए कुछ ना कुछ अपलोड करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक पुरानी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है जो खूब वायरल हो रही है। इसी पोस्ट में अनुपम खेर ने अपना पुराना पता शेयर किया है, जहां वह अपने स्ट्रगल के दिनों में रहा करते थे। इंटरनेट पर अनुपम खेर की पुरानी फोटो देख फैंस भी हैरान रह गए हैं, इस फोटो में वह काफी यंग नजर आ रहे हैं। बता दें कि अनुपम की ये तस्वीर 40 साल पुरानी है।

अनुपम खेर को याद आए स्ट्रगल के दिन

अनुपम खेर को याद आए स्ट्रगल के दिन

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने बॉलीवुड में अपने स्ट्रगल के समय को याद किया है। उन्होंने अपने थ्रोबैक फोटो फैंस के साथ साझा की है, जिसका एक दिलचस्प किस्सा भी है। एक्टर ने अपने फोटो के साथ पुराना पता भी शेयर किया है, जिसको लेकर फैंस उनसे तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने पूछा है कि क्या आप आज भी वहां जाते हैं?

पोर्टफोलियो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

पोर्टफोलियो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

आपको बता दें कि अनुपम खेर की ये फोटो 1981 यानी 40 साल पुरानी है। यह एक उस समय की तस्वीर है जब अनुपम खेर एक्टर बनने का सपना लिए मुंबई आए थे। उन्होंने फोटो शेयर करने के साथ कैप्शन में तस्वीर के पीछे की कहानी भी बताई है। अनुपम खेर के मुताबिक यह उनकी पोर्टफोलियो फोटो है, जिसे वह फिल्मों रोल पाने के लिए प्रॉडक्शन हाउस को दिया करते थे। उन्होंने बताया कि वह 3 जून 1981 को मुंबई शहर में फिल्मों में काम करने के लिए आए थे।

स्ट्रगल के दिनों में कहां रहते थे अनुपम खेर

स्ट्रगल के दिनों में कहां रहते थे अनुपम खेर

अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा, यह पोर्टफोलियो फोटो मैंने 15 जून 1981 को राजश्री फिल्म के ऑफिस में दी थी ताकि वह मुझे अपनी फिल्मों में रोल दे सकें। उस दौरान मेरे पास कहीं रहने का ठिकाना नहीं था, इसलिए पोर्टफोलियो के साथ अपने नैशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के दोस्त करण राजदान का पता दिया करता था। पिछले 40 वर्षों में मैंने उनके साथ 4 सुपरहिट फिल्में कीं। 1984 में फिल्म सारांश से मैंने डेब्यू किया, फिर हम आपके हैं कौन (1994), विवाह (2006) और 2015 में प्रेम रतन धन पायो में हमने साथ काम किया।

प्रॉडक्शन हाउस ने खुद भेजी यादगार तस्वीर

प्रॉडक्शन हाउस ने खुद भेजी यादगार तस्वीर

अनुपम खेर ने बताया कि उनके इस पोर्टफोलियो फोटो को प्रॉडक्शन हाउस ने खुद यादगार के तौर पर भेजा है। अनुपम कहते हैं, 'जब राजश्री प्रॉडक्शंस के गुप्ता जी ने पिछले हफ्ते मुझे ये तस्वीरें यादगार के तौर पर प्यार सहित भेजी तो मैं बेहद शॉक्ड और अभिभूत हो गया। लाजवाब है ये, जय हो।' आपको बता दें कि अनुपम खेर ने आखिरी बार 'द ऐक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में दिखाई दिए थे। उनकी अपकमिंग फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' रिलीज होने को तैयार है।

यह भी पढ़ें: Video: मसूरी के ट्रैफिक में फंसे अनुपम खेर ने मांगी युवक से मदद, बोले-कुछ भी हो सकता है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+