Video: मसूरी के ट्रैफिक में फंसे अनुपम खेर ने मांगी युवक से मदद, बोले-कुछ भी हो सकता है

नई दिल्ली। Anupam Kher in Mussoorie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। वह अपने पोस्ट के माध्यम से सामाजिक मुद्दों को भी फैंस के सामने उठाते हैं। हाल की में अनुपम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह मसूरी की सड़कों पर बाइक की सवारी का आनंद ले रहे हैं। अनुपम खेर (Anupam Kher) इन दिनों मसूरी (Mussoorie) में हैं, जहां सर्दियों के समय भारी संख्या में सैलानी घूमने पहुंचते हैं। कोरोना वायरस काल में भी मसूरी पहुंचने वालों की संख्या में कोई कमी नहीं है, जिस वजह से वहां की सड़कों पर ट्रैफिक (Missouri traffic) आम बात हो गई है। अनुपम खेर ने भी अपने वीडियो (Anupam Kher Video) में मसूरी के ट्रैफिक का जिक्र किया है।

मसूरी में शूटिंग कर रहे हैं अनुपम खेर

मसूरी में शूटिंग कर रहे हैं अनुपम खेर

दरअसल, बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर अपनी अपकमिंग फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files)' की शूटिंग के सिलसिले में मसूरी पहुंचे हैं। शूटिंग लोकेशन पर जाते हुए अनुपम को मसूरी की सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा है। इस बीच उन्होंने सेट पर समय पर पहुंचने के लिए बाइक चला रहे छात्र से लिफ्ट मांगी। अनुपम खेर ने अपनी वीडियो में बाइक सवार का नाम हिमांशु (Himanshu) बताया है।

मसूरी के ट्रैफिक में फंसे अनुपम

मसूरी के ट्रैफिक में फंसे अनुपम

वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुपम खेर बाइक की पिछली सीट पर बैठकर वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं, जबकि कॉलेज छात्र हिमांशु बाइक चला रहे हैं। वीडियो में अनुपम खेर मसूरी के ट्रैफिक को लेकर हैरानी जताते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं यहां मसूरी में ट्रैफिक जाम में फंस गया, फिर में लिफ्ट मांगने का विचार किया।' इसके बाद अनुपम हिमांशु से उनका नाम पूछते हैं और कहते हैं, हिमांशु मुझे लोकेशन तक लेकर जा रहे हैं।

कैप्शन में अनुपम ने कही ये बातें

कैप्शन में अनुपम ने कही ये बातें

अभिनेता ने आगे कहा, 'मैं फिलहाल 'द कश्मीर फाइल्स' की शूटिंग कर रहा हूं। कुछ भी हो सकता है। हम चले जा रहे हैं।' इंस्टाग्राम (Anupam Kher Instagram) पर वीडियो शेयर करते हुए अनुपम ने कैप्शन में लिखा, शूटिंग, स्कूटर और मैं, मसूरी बहुत भीड़-भाड़ वाला इलाका है। यहां का ट्रैफिक काफी डरावना हो सकता है। मुझे समय पर शूटिंग के लिए सेट पर पहुंचना था तो मेरे पास स्कूटर पर बैठने के अलावा कोई और चारा नहीं था। एक स्थानीय छात्र हिमांशु ने मेरी मदद की, मजा आ गया।

यह भी पढ़ें: Salman Khan Birthday: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का जन्मदिन आज, एक्टर ने फैन्स से की ये खास अपील

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+