ऐश्वर्या पर ट्वीट को लेकर विवेक पर भड़की ईशा गुप्ता, बोलीं- तुमने अपनी असलियत दिखा दी

नई दिल्ली। विवेक ओबेरॉय के ऐश्वर्या राय को लेकर किए गए ट्वीट पर अनुपम खेर और ईशा गुप्ता ने उनकी आलोचना की है। अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने विवेक के ट्वीट पर कहा कि यह उनकी असलियत, उनकी सोच को दिखाता है। खासकर तब जब एक बच्ची को इसमें शामिल किया गया। इसे कतई शालीन नहीं कहा जा सकता है। यह दिखाता है कि वो किस तरह के इंसान हैं और उनकी मानसिकता किस तरह की है। यह बेहद शर्मनाक है।

ईशा के साथ अनुपम खेर ने भी विवेक को लताड़ा

ईशा के साथ अनुपम खेर ने भी विवेक को लताड़ा

अनुपम खेर ने विवेक के ट्वीट को लेकर कहा कि ये बयान बहुत ही शर्मनाक है। सीधी सी बात है कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। ऐसा करना बिलकुल भी कूल नहीं है।ये बिल्कुल भी सही नहीं था। ईशा और अनुपम खेर ने फिल्म वन डे के प्रमोशन के दौरान ये बात कही। दोनों इस फिल्म में साथ दिखेंगे।

विवेक ने मांगी माफी

विवेक ने मांगी माफी

विवेक ओबेरॉय ने अपने मंगलवार को ऐश्वर्या पर किए अपने ट्वीट डिलीट कर दिया और माफी भी मांग ली है। ओबेरॉय ने ट्वीट कर कहा कि अगर किसी महिला को मेरी वजह से दुख पहुंचा है तो मैं माफी मांगता हूं और अपना ट्वीट हटाता हूं। मैं कभी भी किसी महिला के प्रति अपमानजनक होने के बारे में सोच भी नहीं सकता।

 क्या था विवेक का ट्वीट

क्या था विवेक का ट्वीट

रविवार शाम को लोकसभा चुनावों के एग्जिट पोल आने के बाद विवेक ओबेरॉय ने एक ट्वीट किया। इसमें ऐश्वर्या राय को सलमान खान, विवेक ओबेरॉय और अभिषेक बच्चन के साथ दिखाया गया है। इसमें लिखा है, ओपिनियन पोल, एग्जिट पोल, नतीजे। विवेक के ट्वीट पर ना सिर्फ कई सेलेब्रिटी ने एतराज जताया बल्कि महिला आयोग ने भी उन्हें नोटिस भेजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+