बोले अनुपम..राष्ट्रवाद की एकमात्र परिभाषा केवल भारत माता की जय
मुंबई। एक बार फिर से राष्ट्रवाद के मुद्दे पर सिने अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी आवाज बुलंद की है और उन लोगों को आड़े हाथों लिया है जो इस मुद्दे पर लोगों को भटका रहे हैं।
अनुपम खेर ने ट्वीट किया और कहा कि भारतवासियों के लिए राष्ट्रवाद की एक मात्र परिभाषा भारत माता की जय बोलना होना चाहिए।
आपको बता दें कि अनुपम खेर लगातार देश में फैली अहिसुष्णता, अवार्ड वापसी के खिलाफ आवाज बुलंद किये हुए हैं। हाल ही में उन्होंने जेएनयू कैंपस में हुए बवाल के खिलाफ भी टिप्पणी की थी और देश का माहौल खराब करने के लिए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया था।













Click it and Unblock the Notifications