Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फिल्‍म का क्‍लाइमेक्‍स सीन शूूट करने के दौरान पानी में डूबकर दो बड़े एक्‍टर्स की मौत

फिल्‍म में दुनिया विजय मुख्‍य भूमिका में हैं और इस शूटिंग में वो भी शामिल थे। हालांकि विजय को समय रहते बचा लिया गया लेकिन फिल्‍म में विलन का किरदार निभा रहे उदय और अनिल की मौत हो गई।

बैंगलूरू। कन्‍नड़ फिल्‍म मस्‍ती गुड़ी के क्‍लाइमेक्‍स सीन के शूटिंग के दौरान पानी में डूबने से दो एक्‍टरों की मौत हो गई। शूटिंग कर्नाटक की राजधानी बैंगलूरू के निकट तीपागोंडनहल्‍ली लेक में हो रही थी।

Anti-climax during film shoot, actors drown during shoot

फिल्‍म में दुनिया विजय मुख्‍य भूमिका में हैं और इस शूटिंग में वो भी शामिल थे। हालांकि विजय को समय रहते बचा लिया गया लेकिन फिल्‍म में विलन का किरदार निभा रहे उदय और अनिल की मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा

फिल्‍म का क्‍लाइमेक्‍स सीन शूट हो रहा था। इस सीन में हीरो दोनों विलन को लेकर हेलीकॉप्‍टर से पानी में कूदता है। शूट की पूरी तैयारी हो चुकी थी। करीब 100 फीट उपर दुनिया विजय हेलीकॉप्‍टर से उदय और अनील सहित पानी में कूदे। कैमरे ने तीनों को पानी में कूदते हुए कैद‍ किया लेकिन पानी के बाहर तैरते हुए सिर्फ विजय ही बाहर दिखे।

देखें VIDEO :

पुलिस का दावा है कि उदय और अनिल पानी में डूब गए। हादसा दोपहर करीब 3 बजे हुआ। पुलिस का यह भी कहना है कि शूटिंग के दौर फिल्‍म क्रू की तरफ से सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे।

जारी है सर्च ऑपरेशन

पुलिस ने बताया कि दोनों एक्‍टर्स की बॉडी अभी तक बरामद नहीं हुई है। सर्च ऑपरेशन जारी है। झील में नाव और गोताखोर उतारे गए हैं। सूत्रों की मानें तो फिल्‍म के एक क्रू मेंबर ने बताया कि शूटिंग से पहले किसी भी तरह का अभ्‍यास नहीं किया गया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+