उत्तर प्रदेश भवन के बाहर नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्र हिरासत में

लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कानून के विरोध में बीते गुरुवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रदर्शनकारी उग्र हो गए थे। इसके बाद लखनऊ जल उठा था। प्रदर्शनकारियों ने राजधानी की दो पुलिस चौकियां फूंक दी थीं। रोडवेज बस समेत दर्जनों वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। भीषण पथराव के साथ कई राउंड फायरिंग की। इस दौरान तीन नागरिकों को गोली लग गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। हालत को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस छोडने पड़े और लाठियां भी चलानी पड़ीं।

उत्तर प्रदेश भवन के बाहर नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्र हिरासत में

अब पुलिस के इसी कार्रवाई के विरोध में आज (सोमवार को) उत्तर प्रदेश भवन के बाहर कुछ छात्र प्रदर्शन करने पहुंचे। पुलिस ने छात्रों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन कर रहे छात्र इस मुद्दे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। आपको बता दें कि इससे पहले भी शनिवार को उत्तर प्रदेश भवन के पास प्रदर्शन कर रहे 4 छात्रों को हिरासत में लिया गया था।

हिरासत में लेने के बाद छात्रों को मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया था। ये विद्यार्थी हाथों में बैनर लेकर उत्तर प्रदेश भवन के बाहर इकट्ठा हुए थे। इन बैनरों पर 'नो सीएए, नो एनआरसी' और 'सेव कंस्टीट्यूशन' लिखा था। पुलिस के मुताबिक विद्यार्थियों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र हैं। पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश भवन के बाहर प्रदर्शन की आशंका से सुरक्षा बढ़ा दी गयी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+