श्रीदेवी के जाने के बाद सौतेली बेटी अंशुला दे रही है जान्हवी और खुशी का साथ

Recommended Video

      Sridevi: Jhanvi Kapoor & Khushi ABUSED; Step sister Anshula Kapoor came in SUPPORT | FilmiBeat

      मुंबई। श्रीदेवी की मौत के बाद उनकी बेटी जान्हवी और खुशी अकेली पड़ गई हैं। हमेशा मां के साए में रहने वाली जान्हवी और खुशी को उनकी कमी काफी खल रही हैं। ऐसे वक्त में श्रीदेवी की सौतेली बेटीऔर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला सामने आई हैं। श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के बाद अर्जुन अपनी फिल्म की शूटिंग पर लौट चुके हैं, लेकिन अंशुला अपनी छोटी बहनों को संभाल रही है। अंशुला ने अर्जुन कपूर के फैंस को करार जवाब देते हुए उन्हें जाह्न्वी और खूशी की आलोचना बंद करने को कहा है। उन्होंने पोस्ट के जरिए अर्जुन के फैंस को कहा कि वो उनकी बहनों की आलोचना करना बंद करें।

      सौतेली बेटी अंशुला ने संभाला जान्हवी और खुशी को

      सौतेली बेटी अंशुला ने संभाला जान्हवी और खुशी को

      श्रीदेवी की मौत के बाद अंशुला ने अर्जुन के उन फैंन को जवाब दिया, जिन्होंने कमेंट के जरिए उनकी सौतेली बहनों को टारगेट किया। उन्होंने इंस्टाग्राम ऐसे ट्रोलर्स को जवाब देते हुए पोस्ट लिखा और उनसे निवेदन किया कि वो उनकी बहनों के बारे में इस तरह की बातें लिखना बंद कर दें। उन्होंने लिखा कि आप इस तरह की अपमानजनक भाषा का खासकर उनकी बहनों के लिए इस्तेमाल न करें। उन्होंने उस कमेंट को भी डिलीट कर दिया।

      श्रीदेवी की मौत के बाद से अर्जुन साए की तरह थे साथ

      श्रीदेवी की मौत के बाद से अर्जुन साए की तरह थे साथ

      24 फरवरी को श्रीदेवी की मौत के बाद से अर्जुन कपूर अपने पिता बोनी कपूर के साथ ही दिखे। वो अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़कर दुबई गए। वहां से श्रीदेवी की पार्थिव शरीर को लेकर मुंबई आएं। हर वक्त पिता बोनी कपूर के साथ ही नजर आए। अंतिम संस्कार के दौरान भी वो श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के साथ पूरी प्रक्रिया के दौरान नजर आएं। वहीं बहन अंशुला ने चाचा अनिल कपूर के घर पर अपनी दोनों बहनों को संभाला।

      श्रीदेवी को कभी नहीं माना मां

      श्रीदेवी को कभी नहीं माना मां

      अर्जुन और अंशुला बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर के बच्चे हैं। पिता की बेवफाई की वजह अर्जुन ने श्रीदेवी को माना। उनके सामने पिता बोनी कपूर ने उनकी मां को छोड़कर श्रीदेवी का हाथ थाम लिया। इन्हीं बातों की वजह से वो श्रीदेवी से नफरत करते थ। उन्होंने अपनी मां के गुजर जाने के बाद भी श्रीदेवी को मां का दर्ज नहीं दिया। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान ये भी कहा कि श्रीदेवी उनके लिए सिर्फ और सिर्फ उनके पिता बोनी कपूर की पत्नी है। भले ही अर्जुन श्रीदेवी से नफरत करते हों, लेकिन उनकी मौत के बाद उन्होंने अपने फर्ज निभाया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+