योगी आदित्यनाथ को 'दुल्हन' कहने पर अंसार रजा से भिड़े संबित पात्रा
न्यूज चैनल पर उत्तर प्रदेश की नई सरकार के कामकाज को लेकर डिबेट में भाजपा, कांग्रेस, सपा के प्रवक्ता और अंसार रजा से एंकर बात कर रही थीं। तभी ये हुआ।
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को टीवी डिबेट में अंसार रजा के नई बहू कहने पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा भड़क गए और दोनों के बीच इसको लेकर तीखी नोक-झोंक हो गई। ये सब तब हुआ जब न्यूज चैनल आज तक पर उत्तर प्रदेश की नई सरकार के कामकाज को लेकर डिबेट में भाजपा, कांग्रेस, सपा के प्रवक्ता और गरीब नवाज फाउंडेशन के चेयरमैन मौलाना अंसार रजा से एंकर बात कर रही थीं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के शुरुआती फैसलों तो लेकर सवाल होने पर मौलाना अंसार रजा ने कहा कि जब नई बहू आती है तो वो सबको बड़ी अच्छी लगती है। बाद में उसकी असलियत सामने आती है। इस पर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि रजा का ये बयान स्त्री विरोधी है। पात्रा ने कहा कि क्या मौलाना साहब ये कहना चाह रहे हैं कि जब नई बहू आती है तो वो अच्छी होती है और कुछ दिनों के बाद खराब हो जाती है। संबित ने कहा कि इस तरह की बातें मौलाना अंसार रजा की स्त्रियों के प्रति सोच को जाहिर करती है। इस पर दोनों में जमकर बहस हुई।
यूपी चुनाव में रजा ने बसपा के लिए मांगे थे वोट
बुधवार को इस टीवी शो में बहस के लिए मौलाना अंसार रजा और संबित पात्रा के साथ ही समाजवादी पार्टी के अशोक देव और कांग्रेस के प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह भी मौजूद थे। जो दोनों की बहस को सुनते रहे, एंकर ने ही बमुश्किल दोनों को चुप कराया। आपको बता दें कि अंसार रजा ने उत्तर प्रदेश चुनाव में लोगों से बसपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की थी।












Click it and Unblock the Notifications