अनुष्का शंकर ने निकलवाया अपना गर्भाशय, सोशल मीडिया पर शेयर किया अपना दर्द
नई दिल्ली। भारत के महान सितारवादक पंडित रविशंकर की सुपुत्री और मां सरस्वती की उपासक सितार वादक अनु्ष्का शंकर ने अपने बारे में कुछ ऐसी बातें शेयर की है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है, 38 वर्ष की अनुष्का ने अपनी जिंदगी का बहुत बड़ा सच लोगों को सोशल मीडिया के जरिए बताया है, अनुष्का शंकर ने का डबल हिस्टेरेक्टॉमी ऑपरेशन हुआ है, जिसके कारण उनके गर्भाशय को उनकी बॉडी से अलग कर दिया गया है।

अनुष्का ने पोस्ट का टाइटल LADY BITS रखा है
बेबाक बयानों की वजह अक्सर लोगों में बीच में चर्चा बन जाने वालीं अनुष्का ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखकर इस बारे में फैन्स को बताया है, अनुष्का ने पोस्ट का टाइटल LADY BITS रखा है, जिसमें अनुष्का ने अपने दर्द को बयां किया है।
'पिछले महीने से मेरे पास गर्भाशय नहीं है'
अनुष्का ने लिखा कि पिछले महीने से मेरे पास गर्भाशय नहीं है. मेरी डबल सर्जरी हुई है, गर्भाशय में दिक्कत की वजह से डॉक्टर्स को मेरा ऑपरेशन करना पड़ा, सर्जरी की वजह से मेरा पेट इतना बढ़ गया जैसे 6 महीने प्रेग्नेंट महिला का होता है, बेहद काबिल सर्जन ने मेरे पेट से कई ट्यूमर निकाले, मेरे पेट में कुल 13 ट्यूमर थे, जिसमें से एक ट्यूमर मेरी मांसपेशियों तक पहुंच गया था।
'मैं कुछ समय के लिए डिप्रेशन में चली गई थी'
जब कुछ महीनों पहले मुझे पता चला कि मुझे अपना गर्भाशय निकलवाना होगा, तब मैं कुछ समय के लिए डिप्रेशन में चली गई थी, बीमारी के बारे में जानने के बाद मुझे बच्चे ना पैदा कर पाने का सोचकर काफी डर लगा, सर्जरी के समय मौत का डर और मेरी सेक्स लाइफ पर होने वाले असर का भी मुझमें डर था, मैंने अपने दोस्तों और परिवार के लोगों से इस बारे में बात की. तब जाकर मुझे पता चला कि कितनी ही ऐसी महिलाएं हैं, जिन्होंने हिस्टेरेक्टॉमी की सर्जरी कराई है।
महिलाओं की समस्याओं पर बातें क्यों नहीं होती?
तब अनुष्का को लगा कि जब ये सर्जरी इतनी आसान है तो इस बारे में खुलकर बातें क्यों नहीं होती हैं, ऐसी कितनी महिलाएं और लड़कियां होंगी जो अपना दर्द बयां ही नहीं कर पाती हैं लेकिन मैं ऐसी महिला रही हूं, जो कंफरटेबली अपनी चीजें और एक्सपीरियंस लोगों के साथ शेयर कर सकती हैं।

दो बच्चों की मां हैं अनुष्का शंकर
आपको बता दें कि अनुष्का पंडित रवि शंकर की बेटी हैं, अनुष्का की शादी 7 साल पहले ब्रिटिश डायरेक्टर Joe Wright से हुई थी, पिछले साल दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया था, दोनों के दो बच्चे भी हैं।
मेरा यौन शोषण हुआ था: अनुष्का
आज से करीब 6 साल पहले भी अनुष्का ने लोगों को उस वक्त चौंका दिया था, जिस वक्त उन्होंने कहा था कि उनका यौन शोषण हुआ है, अनुष्का ने कहा था कि मैं औरतों के साथ होने वाले अत्याचार और यौन उत्पीड़न को समझ सकती हूं क्योंकि मेरे साथ भी यह घृणित कार्य हुआ है। मैंने भी बचपन में अपने ऊपर यह अत्याचार सहा है। मेरे साथ भी बचपन में यौन उत्पीड़न हुआ है, किसी ने मुझे जबरदस्ती छूने की कोशिश की है और यह तब हुआ जब मैं इस दर्द को समझती भी नहीं थीं।












Click it and Unblock the Notifications