VIDEO: लाल रंग के लिबास में यूं नजर आईं प्रिया प्रकाश, फैंस ने खिंचवाईं ढेरों तस्वीरें

सोशल मीडिया सेंसेशन प्रिया प्रकाश वेरियर का वीडियो जबसे वायरल हुआ है, तभी से उनका हर अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाता है। इंटरनेट सेंसेशन बन चुकीं प्रिया अब कहीं भी जाती हैं तो फैंस से घिर जाती हैं और उनका अंदाज तुरंत वायरल हो जाता है।

Priya Prakash Varrier

नई दिल्ली। सोशल मीडिया सेंसेशन प्रिया प्रकाश वेरियर का वीडियो जबसे वायरल हुआ है, तभी से उनका हर अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाता है। इंटरनेट सेंसेशन बन चुकीं प्रिया अब कहीं भी जाती हैं तो फैंस से घिर जाती हैं और उनका अंदाज तुरंत वायरल हो जाता है। उनका ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिय पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रिया खूबसूरत लाल रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं।

शॉपिंग मॉल में फैंस से घिरीं प्रिया प्रकाश

शॉपिंग मॉल में फैंस से घिरीं प्रिया प्रकाश

लोग प्रिया प्रकाश की हर अदा के दीवाने हो गए हैं। हाल में जब वो एक मॉल में शॉपिंग करने गईं, तब भी फैंस ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद फैंस उनके साथ फोटो खिंचवाने लगे। शॉपिंग मॉल में फैंस संग फोटो खिंचवाती प्रिया का ये वीडियो वायरल हो गया है, जिसे उनके एक फैन पेज ने शेयर किया है। इस वीडियो में प्रिया लाल रंग के लिबास में नजर आ रही हैं, जो उनपर काफी जंच रहा है।

रातोंरात वायरल हो गईं थीं प्रिया प्रकाश

वैलेंटाइन डे से कुछ दिन पहले प्रिया प्रकाश वेरियर के एक वीडियो ने उन्हें रातोंरात सोशल मीडिया सेंसेशन बना दिया था। प्रिया की फिल्म 'ओरु अदार लव' के गाने 'मनिकया मलराया पूरी' गाने की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी जिसके बाद उन्हें नेशनल क्रश का खिताब मिल गया था। इस वीडियो ने रातोंरात प्रिया को स्टार बना दिया था। उनके सोशल मीडिया फैंस में भी भारी इजाफा हुआ था। इंस्टाग्राम पर प्रिया के फॉलोअर्स की संख्या 50 लाख पहुंच गई है।

एक्टिंग के साथ कर रही हैं पढ़ाई

एक्टिंग के साथ कर रही हैं पढ़ाई

हालांकि प्रिया के इस गाने पर काफी विवाद भी हुआ। कुछ मुस्लिम संगठनों ने इस गाने को प्रोफेट मोहम्मद का अपमान बताकर इसे बैन करने की भी मांग की थी। अपने खिलाफ केस और गाने पर बैन की मांग के खिलाफ प्रिया उच्चतम न्यायालय पहुंची थीं। सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें बड़ी राहत देते हुए सभी केस पर रोक लगा दी थी। प्रिया एक्टिंग के साथ-साथ पढ़ाई भी कर रही हैं। वो त्रिशूर के विमला कॉलेज में बी.कॉम फर्स्ट ईयर की छात्रा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+