जम्मू के सतवारी में दिखा संदिग्ध ड्रोन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

नई दिल्ली, 21 जुलाई। जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से संदिग्ध ड्रोन दिखा है। जानकारी के अनुसार यह संदिग्ध ड्रोन जम्मू सतवारी इलाके में दिखा है। बता दें कि इससे पहले भी कई बार जम्मू में संदिग्ध ड्रोन देखे जा चुके हैं। इस तरह का पहला मामला उस वक्त सामने आया था जब जम्मू के एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन के जरिए दो विस्फोट किए गए थे। भारत में ड्रोन के जरिए विस्फोट करने का यह पहला मामला था, जिसके बाद इस मामले की जांच सरकार ने एनआईए को दे दी थी। लेकिन इस घटना के बाद लगातार घाटी में संदिग्ध ड्रोन दिखने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

drone

Recommended Video

    Jammu-Kashmir Drone: Satwari में दिखा संदिग्ध Drone, Alert पर एजेंसियां, मचा हडकंप | वनइंडिया हिंदी

    जानकारी के अनुसार सेना ने स्थानीय पुलिस स्टेशन को संदिग्ध ड्रोन की जानकारी दी। इसके बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और सर्च ऑपरेशन जारी है। बता दें कि भारतीय नौसेना ने 10 जुलाई को ऐलान किया था कि अगर नेवल बेस के बेस के पास कोई भी ड्रोन देखा जाता है तो उसे तुरंत नष्ट कर दिया जाए। गौर करने वाली बात है कि ड्रोन और प्राइवेट जेट के उड़ान पर भी इलाके में उड़ान पर रोक लगा दी गई है। जो भी इस इलाके में ड्रोन उड़ाता पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    वहीं श्रीनगर में पहले ही ड्रोन की उड़ान पर पाबंदी लगा दी गई है। सेना की ओर से भी कहा गया है कि ड्रोन के जरिए हमाल काफी खतरनाक हो सकता है। इससे पहले 14 जुलाई की रात 10 बजे भी बीएसएफ ने संदिग्ध ड्रोन देखा था, जिसके बाद इस ड्रोन पर पांच से छह राउंड फायरिंग की गई थी। लेकिन ड्रोन वापस पाकिस्तान लौटने में सफल रहा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+