कांग्रेस को एक और झटका! TMC में शामिल हो सकते हैं शत्रुघ्न सिन्हा
खबर है कि ममता बनर्जी शत्रुघ्न सिन्हा को टीएमसी के टिकट पर राज्यसभा के जरिए संसद में भेज सकती हैं।
नई दिल्ली, 12 जुलाई: 'बिहारी बाबू' के नाम से मशहूर और अपने ट्वीट्स को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा जल्द ही ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि ममता बनर्जी शत्रुघ्न सिन्हा को टीएमसी के टिकट पर राज्यसभा के जरिए संसद में भेज सकती हैं। हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा के पीएम मोदी समर्थित एक ट्वीट को लेकर कयास लगाए गए थे कि वो एक बार फिर से भाजपा का दामन थामेंगे। लेकिन, शत्रुघ्न सिन्हा से जुड़े सूत्रों ने इन कयासों को खारिज किया है।
Recommended Video

पीटीआई की खबर के मुताबिक, जब शत्रुघ्न सिन्हा से उनके टीएमसी में जाने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने सीधे तौर पर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन बोले कि राजनीति संभावनाओं की एक कला है। हालांकि, उनके करीबी सूत्रों ने टीएमसी में जाने की खबरों से इनकार नहीं किया। वहीं, टीएमसी से जुड़े कुछ नेताओं ने बताया, 'शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर बातचीत अंतिम दौर में है। ममता बनर्जी से उनके संबंध हमेशा अच्छे रहे हैं।' सूत्रों के मुताबिक, 21 जुलाई के शहीद दिवस समारोह में शत्रुघ्न सिन्हा टीएमसी की सदस्यता ले सकते हैं.
2024 के लिए बन रही टीएमसी की रणनीति
आपको बता दें कि हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी को मिली धमाकेदार जीत के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विपक्ष के एक मजबूत नेता के तौर पर देखा जा रहा है। बंगाल चुनाव में भाजपा की तरफ से जीत के लिए काफी जोर लगाया गया था, लेकिन ममता बनर्जी की लहर के आगे पीएम मोदी और अमित शाह की रणनीति नहीं चल पाई। उसी वक्त से सियासी गलियारों में चर्चा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में ममता बनर्जी एक बड़ी भूमिका के साथ उतर सकती हैं। बीते दिनों पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा भी टीएमसी की सदस्यता ले चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications