एक और स्टेशन का नाम बदलकर किया जाएगा बंशीधर रेलवे स्टेशन

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के बाद एक और भाजपा शासित राज्य में रेलवे स्टेशन का नााम बदलने जा रहा है। झारखंड सरकार गढ़वा जिले में रेलवे स्टेशन का नाम भगवान श्रीकृष्ण के नाम पर करने की तैयारी कर रही है। जन्माष्टमी को देखते हुए झारखंड सरकार रेलवे स्टेसन का नाम बदलने जा रही है। गृह मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार रघुबर दास ने नगर उंतरी शहर और रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर बंशीधर नगर, बंशीधर मंदिर के नाम पर करने का प्रस्ताव रखा है।

raghubar

खबर की पुष्टि करते हुए झरखंड सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि झारखंड सरकार नगर उंतरी को बंशीधर नगर बनाकर उसका विकास मथुरा और वृंदावन की तर्ज पर करना चाहती है। सरकार की योजना है कि शहर का नाम बदलकर भगवान कृष्ण के नाम र किया जाए और इसे धार्मिक शहर के तौर पर विकसित किया जाए। इसके लिए सरकार इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉसियसनेस, इस्कॉन की मदद लेने की योजना बना रही है।

केंद्र सरकार के नियमानुसार रेलवे स्टेशन, गांव, शहर कस्बे के नाम बदलने के लिए सरकार को गृह मंत्रालय से एनओसी लेने की जरूरत है। गृह मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि हमने आईबी, जीएसआई, पोस्ट ऑफिसर, भूविज्ञान विभाग, रेलवे मंत्रालय से इस बाबत रिपोर्ट मांगी है। इन लोगों ने किसी भी तरह की नकारात्मक रिपोर्ट नहीं दी है, जिसके बाद एनओसी मुहैया कराया गया है। राज्य सरकार रेलवे स्टेशन का नाम बंशीधर रेलवे स्टेशन कर सकती है। इस बाबत एक नोटिफिकेशन झारखंडी सरकार की ओर से जारी किया जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में रॉबरट्सगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलने, मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर दीनदयाल उपाध्याय करने की अनुमति दी थी।

इसे भी पढ़ें- UP: शिवपाल यादव ने बदला अपना ट्विटर प्रोफाइल, समाजवादी पार्टी की अपनी पहचान हटाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+