असम में फिर से फट गई पाइपलाइन, बाढ़ जैसे हालात, Video
असम के गुवाहाटी में एक बार फिर से पाइपलाइन फट गई है। गुवाहाटी में पाइपलाइन फटने से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। इससे पहले जब पाइपलाइन फटी थी तो उसमे एक महिला की मौत हो गई थी।
असम की राजधानी गुवाहाटी में एक बार फिर से वॉटर पाइपलाइन फट गई है। सोमवार को लगातार दूसरी बार गुवाहाटी जल बोर्ड की पाइप लाइन फटने से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। इस पाइपलाइन को हाल ही में लगाया गया था। आरजी बरुआ रोड स्थित गौहाटी कॉमर्स कॉलेज के पास पाइपलाइन फटने से हर तरफ अफऱा-तफरी मच गई है।
अच्छी बात यह है कि इस घटना से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन इस पाइपलाइन के फटने से लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी घटना के बाद मौके पर पहुंची और पानी के बहाव पर नियंत्रण किया।

इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमे देखा जा सकता है कि इलाके में बाढ़ जैसे हालात है, गाड़ियां पानी में डूब गई हैं, सड़क पर हर तरफ पानी भर गया है। असम हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स मिनिस्टर अशोक सिंघल ने कहा कि इस घटना के बाद उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
सिंघल ने ट्वीट करके लिखा, घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचा और स्थिता का जायजा लिया। तत्काल प्रभाव से गुवाहाटी जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक की। मामले में उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में इस तरह की घटना ना हो।
इस घटना के बाद आप के नॉर्थईस्ट इंचार्ज राजेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की विफलता और अक्षमता से लोग निराश हैं। भ्रष्ट भाजपा सरकार गुवाहाटी के लोगों को साफ पीने का पानी तक मुहैया नहीं करा पा रही है।
बता दें कि पिछले महीने गुवाहाटी के खारगुली इलाके में पाइपलाइन फटने से एक महिला की मौत हो गई थी। इस घटना में 30 लोग घायल हुए थे, जबकि 600 लोग प्रभावित हुए थे।
Pipe burst in smart city #Guwahati leads in flash flood for the second timein the last one month. @TheAshokSinghal #smartcity #Guwahati pic.twitter.com/nzjN0nWfh2
— Afrida Hussain (@afridahussai) June 12, 2023
Rushed to the spot immediately after the incident to take stock of the situation at Rajgarh & Gauhati Commerce College link road, where a drinking water pipe exploded causing some damage nearby.
Have called an urgent meeting of all senior officials of Guwahati Jal Board later… pic.twitter.com/P4Hx07MxIM
— Ashok Singhal (@TheAshokSinghal) June 12, 2023












Click it and Unblock the Notifications