खाने में ज्यादा मसाला होने से नाराज शख्स ने की पत्नी की हत्या, लाश को टुकड़ों में काटा
आरोपी सुबोध के पड़ोसी ने बताया कि शुक्रवार रात उसने घर के अंदर बर्तन गिरने और चीखने की आवाजें सुनीं। आरोपी ने करीब 12 घंटे तक पत्नी को टॉर्चर किया।

पड़ोसी को बताई थी ये बात
आरोपी सुबोध के पड़ोसी ने बताया कि शुक्रवार रात उसने घर के अंदर बर्तन गिरने और चीखने की आवाजें सुनीं। आरोपी ने करीब 12 घंटे तक पत्नी को टॉर्चर किया। हालांकि पड़ोसी ने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी और अंजाम यह हुआ कि सुबोध ने पत्नी का कत्ल कर दिया। पड़ोसियों को लगा कि यह घरेलू मामला है और इसमें उन्हें दखल नहीं देना चाहिए। पड़ोसी ने कहा, 'जब मैं दरवाजे पर गया और उन्हें शोर न मचाने के लिए कहा तो सुबोध ने मुझसे यह बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर संदेह है और वह नहीं चाहता कोई उनके मामले में दखल दे। सुबोध ने अपनी दूसरी पत्नी और बेटियों को दूसरे कमरे में बंद कर रखा था।' READ ALSO: पति की पॉर्न देखने की लत से परेशान महिला ने उठाया बड़ा कदम
दो दिन तक लाश को ठिकाने लगाने में रहा व्यस्त
हत्या के बाद आरोपी ने अपनी दूसरी पत्नी और बेटियों को गांव भेज दिया। इसके बाद वह दो दिन तक घर से बाहर नहीं निकला। घर में कोई हलचल भी नहीं सुनाई दी। आरोपी ने दो दिनों तक पत्नी की लाश को टुकड़ों में काटा ताकि आसानी से लाश को अलग-अलग जगहों पर दफन किया जा सके। आखिरकार उसने अपने एक दोस्त को घटना के बारे में बताया और यहीं से उस पर कानूनी शिकंजा कसने लगा। READ ALSO: उड़ते विमान में एयर होस्टेस को दिखाया पॉर्न, आरोपी बिजनेसमैन एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
सुलह करने के लिए बुलाया था घर
आरोपी सुबोध मनीषा को सुलह के लिए घर लेकर आया था। वह नाराज होकर रिश्तेदार के घर में रह रही थी। 10 फरवरी को सुबोध ने उसे बुलाया था। उसने हत्या की साजिश पहले ही रच रखी थी। आरोपी की करतूत का पता चलने पर पड़ोसी ने अफसोस जताते हुए कहा कि अगर उसने पुलिस को सूचना दी होती तो शायद मनीषा को बचाया जा सकता था। आरोपी के दोस्त ने पुलिस को हत्या की सूचना दी थी।












Click it and Unblock the Notifications