मजदूर के भेष में पठानकोट में रह रहा था पाक का जासूस इरशाद
पठानकोट। पठानकोट के एयरफोर्स बेस पर करीब एक माह पहले हुए आतंकी हमले के बाद यहां के रक्षा प्रतिष्ठान दुश्मनों की नजर में हैं। मंगलवार को पंजाब पुलिस ने पठानकोट के आर्मी कैंट से एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है। इसका नाम इरशाद अहदम बताया जा रहा है और यह एक मजदूर बनकर यहां पर रह रहा था।

पुलिस के मुताबिक इदरीस आईएसआईए एजेंट है और उसे मैमम कैंट में मजदूरी का काम मिल गया था। पुलिस को उसके पास से एक स्मार्ट फोन मिला है जिसमें कई संवेदशनशील फोटोग्राफ्स हैं।
जनवरी के आतंकी हमले के बाद से ही पठानकोट में हाई अलर्ट है। पुलिस इरशाद से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह जानने की कोशिशें कर रही है कि क्या इरशाद जम्मू में गिरफ्तार हुए एक और जासूस सज्जाद के कहने पर उन संवेदनशील फोटोग्राफ्स को पाकिस्तान भेज रहा था।
खुफिया एजेंसियों के मुताबिक पठानकोट पर हमले के बाद भी यह एरिया आंतकियों के निशाने पर बना हुआ है। हालांकि यहां पर सुरक्षा के पुख्ता किए इंतजाम किए गए हैं।
जासूस की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक पकड़े गए जासूस इरशाद से खुफिया एजेंसियां की यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसे निर्देश कहा से दिए जा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications