सुप्रीम कोर्ट के जज पर महिला इंटर्न ने लगाया यौन शोषण का आरोप
मालूम हो कि इससे पहले जब रिटायर्ड जज पर महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया था उसके बाद सुप्रीम कोर्ट के 3 जजों की कमिटी ने 18 नवंबर को कमिटी के सामने पेश होने के लिए कहा है।
अगर लीगली इंडिया वेबसाइट की रिपोर्ट को माने तो इंटरने फेसबुक पर अपनी दर्द भरी दास्तां को व्यक्त किया था लेकिन इंटर्न की इस दुखद व्यथा को हो-हल्ला मचने के बाद हटा लिया गया है। कहा जा रहा है कि इंटर्न भी कोलकाता के प्रतिष्ठित लॉ कॉलेज एनयूजेएस की छात्रा है और उसने फेसबुक पर लिखा था कि उसे जज के हाथों एक-दो बार नहीं बल्कि कई बार यौन-शोषण का शिकार होना पड़ा है।
हालांकि इंटर्न ने यह भी लिखा है कि उसने जज के सामने जब यौन शोषण का विरोध किया तो जज ने उससे वादा किया ता कि वह आगे से ऐसा नहीं करेंगे लेकिन हाल ही में जब महिला ने जज पर यौन शोषण का आरोप लगाया तो उसका दुख सामने आ गया। इस खबर के बाद लोग सकते में हैं और मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications