यूक्रेन में एक और भारतीय छात्र की मौत, अस्पताल में चल रहा था इलाज

कीव, 02 मार्च। यूक्रेन और रूस में छिड़ी जंग के बीच बुधवार एक और भारतीय छात्र की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पंजाब के बरनाला के रहने वाले 22 वर्षीय छात्र चंदन जिंदल की यूक्रेन में मौत हो गई। चंदन यूक्रेन में विन्नित्सिया के मेमोरियल मेडिकल यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट थे। चंदन जिंदल की मौत की वजह गंभीर बीमारी बताई जा रही है, उनका इमरजेंसी हॉस्पिटल विन्नित्सिया में इलाज चल रहा था। पिछले कुछ दिनों से वो आईसीयू में भर्ती थे। अस्पताल में उनके पिता भी मौजूद थे।

Recommended Video

    Russia Ukraine War: Ukraine में गई एक और Indian student की जान | Chandan Jindal | वनइंडिया हिंदी
    Chandan Jindal

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चंदन जिंदल काफी समय से यूक्रेन के अस्पताल में भर्ती थे और उनके आईसीयू वार्ड में रखा गया था। 02 मार्च को डॉक्टरों ने चंदन के पिता शीशन कुमार जिंदल को बताया कि वो छात्र को बचा नहीं सके। चंदन इस्केमिक स्ट्रोक से पीड़ित होने के बाद उन्हें आनन-फानन में कीवस्का स्ट्रीट 68 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार की दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। पिता अब चंदन के पार्थिव शरीर को वापस लाने की व्यवस्था करने के लिए भारत सरकार को पत्र लिख मदद मांगी है।

    यह भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन युद्ध: जब मेरे दोस्त मारा गया तो लगा अब हमें कोई बचाने नहीं आएगा, एक भारतीय छात्रा की आपबीती

    इससे पहले मंगलवार को कर्नाटक के रहने वाले छात्र नवीन शेखरप्पा की यूक्रेन के खार्किव में रूसी सैनिकों की गोलाबारी में मौत हो गई थी। भारत सरकार उनके शव को भी वापस लाने का प्रयास कर रही है। यूक्रेन में युद्ध के कारण यात्री विमानों के लिए एयरस्पेस बंद कर दिया गया है। भारतीय छात्रों के शवों को अन्य देशों के माध्यम से शवों को वापस लाया जा सकता है जैसा कि फंसे हुए भारतीयों को निकालने के लिए हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक चंदन के पिता अपने बेटे के शव को लेकर रोमानिया के सीरेट बॉर्डर तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+