पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की हुई थी रहस्यमयी मौत, उठी जांच की मांग
लखनऊ। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की रहस्यमयी मौत की जांच की मांग उठने लगी है।
महात्मा गांधी के जीवन से जुड़ी 16 बातें जो शायद आप नहीं जानते
लाल बहादुर शास्त्रीजी के बेटे अनिल शास्त्री ने खुद उनके पिता की मौत की जांच की मांग प्रधानमंत्री से की है। उन्होंने अपने पिता की मौत से जुड़े दस्तावेजों को सार्वजनिक किये जाने की मांग की है।
अनिल शास्त्री ने पीएम मोदी से अपील की है कि उनके पिता की मौत बेहद संदेहास्पद परिस्थिति हुई है लिहाजा उनकी मौत से जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक किया जाए।
पूर्व पीएम के बेटे अनिल ने पीएम से मांग की है कि एक कमेटी बनाकर उनके पिता की मौत की जांच की जाए। उन्होंने कहा कि लोगों का मानना है कि मौत के समय शास्त्री जी का शरीर नीला पड़ गया था और उनकी डायरी भी नहीं मिली है। ऐसे में यह सभी संकेत संदेहास्पद है।
वहीं शास्त्री जी की मौत की जांच की मांग उठने के बाद कांग्रेस की मुश्किलें काफी बढ़ गयी हैं। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने इस मांग की निंदा करते हुए इसे ब्लैकमेलिंग करार दिया है।













Click it and Unblock the Notifications