लद्दाख में फिर से महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.3 दर्ज
लद्दाख में आज लगातार दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैँ। दूसरी बार भूकंप के झटके 8.28 बजे महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 दर्ज की गई है.
लद्दाख में एक बार फिर से भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रत 4.3 दर्ज की गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की ओर से भूकंप की जानकारी दी गई है।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की ओर से कहा गया है कि लद्दाख में आज सुबह 8.28 बजे 4.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया है। भूकंप लेह के नॉर्थ-ईस्ट से 279 किलोमीटर दूर महसूस किया गया है।

बता दें कि जिस तरह से चक्रवात बिपरजॉय ने कई शहरों को अपनी चपेट में लिया है उसके बाद आज कई जगह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने चक्रवात और भूकंप के बीच किसी भी तरह के संबंध की बात नहीं कही है।
बता दें कि लद्दाख में 24 घंटे के भीतर 6 बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। इससे पहले शनिवार को दोपहर 2.03 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया था। इसकी तीव्रता 3.0 दर्ज की थई। इसके बाद शनिवार रात 9.44 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए इसकी तीव्रता 4.5 दर्ज की गई। तीसरा झटका 9.55 बजे 4.4 तीव्रता का महसूस किया गया।
चौथा झटका रविवार की सुबह 2.16 बजे 41. तीव्रता का महसूस किया गया। पांचवा झटका सुबह 3 बजे 50 मिनट पर 4.1 तीव्रता का दर्ज किया गया है। अच्छी बात है कि भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल की खबर नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications