जम्मू कश्मीर के कालूचक मिलिट्री स्टेशन के पास दिखा ड्रोन, सर्च ऑपरेशन जारी
श्रीनगर, 28 जून। एक तरफ जहां जम्मू कश्मीर के नेताओं के साथ केंद्र सरकार ने बातचीत की शुरुआत की है तो दूसरी तरफ घाटी में आतंकियों ने एक के बाद एक हमलों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। पहले जम्मू में एयरपोर्ट पर ड्रोन के जरिए विस्फोटक पहुंचाकर विस्फोट किया गया तो अब एक और ड्रोन देर रात 3 बजे देखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार यह ड्रोन कालूचक मिलिट्र्री स्टेशन के पास देखा गया है, जिसके बाद सुरक्षाकर्मी इस ड्रोन की तलाश में जुट गए हैं। ड्रोन दिखने के बाद सेना के जवानों ने इसपर गोली चलाई जिससे कि इसे निष्क्रिय किया जा सके। कालूचक और आस-पास के मिलिट्री स्टेशन पर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अहम बात यह है कि यह मिलिट्री स्टेशन सेना के एयरपोर्ट के करीब ही है। लिहाजा जिस तरह से आतंकी ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं उसने सुरक्षाकर्मियों की चिंता बढ़ा दी है।
Recommended Video

इस बाबत डिफेंस के प्रवक्ता की ओर से जानकारी देते हुए कहा गया है कि कालूचक मिलिट्री इलाके के पास दो अलग-अलग ड्रोन गतिविधि देखी गई थी। जिसके बाद मौके पर सैन्य ट्रूप काफी सक्रिय हो गई और हाई अलर्ट जारी करके क्विक रिएक्शन टीम ने ड्रोन पर फायरिंग की। दोनों ही ड्रोन मौके से उड़ गए। लेफ्टिनेंट देवेंद्र आनंद ने बताया कि सक्रियता की वजह से बड़ी चुनौती को टाल दिया गया है। सिक्योरिटी फोर्सेज भी हाई अलर्ट पर हैं और इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
बता दें कि इससे पहले जम्मू के एयर फोर्स स्टेशन पर विस्फोट हुआ था। ऐसा पहली बार है जब देश में ड्रोन के जरिए विस्फोटक को पहुंचाया गया है। आतंकियों ने ड्रोन के जरिए एयरपोर्ट के हाई सिक्योरिटी टेक्निकल एरिया में विस्फोटक ड्रॉप किया है। जिसके बाद रविवार को एयरपोर्ट में दो जगह विस्फोट हुए थे, जिससे बिल्डिंग की छत पर छेद हो गया, वहीं दूसरा विस्फोट खुले इलाके में हुआ है। जम्मू कश्मीर पुलिस और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी इस आतंकी हमले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications