पाक की गोलीबारी ने एक हफ्ते में ली तीन बीएसएफ जवानों की जान
जम्मू में एक और बीएसएफ जवान पाकिस्तान की फायरिंग में शहीद हो गए हैं। कांस्टेबल जीतेंद्र कुमार जो कि बिहार के रहने वाले थे। एक हफ्ते में बीएसएफ के तीन जवान हुुए शहीद।
जम्मू। जम्मू के आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तान की फायरिंग में घायल हुए बीएसएफ जवान जीतेंद्र कुमार शहीद हो गए हैं। बिहार के रहने वाले जीतेंद्र कुमार को मोर्टार फायरिंग में स्पिलिंटर लग गया था।

गुरुवार सुबह शहीद हुए जीतेंद्र कुमार
जीतेंद्र कुमार को गुरुवार की सुबह शहादत हासिल हुई है। इसके अलावा बीएसएफ के एक ऑफिसर और आरएसपुरा सेक्टर में कुछ नागरिक पाक की ओर से जारी फायरिंग में घायल हो गए हैं।
एक हफ्ते में जीतेंद्र कुमार बीएसएफ के तीसरे ऐसे जवान हैं जिन्होंने पाकिस्तान की फायरिंग में अपनी जान गंवाई है।पाक की ओर से अरनिया सेक्टर और आरएस पुरा सेक्टर में फायरिंग की जा रही है।
दो दिनों में 16 लोग घायल
दो दिनों से पाक की ओर से जारी फायरिंग में अब तक 16 लोग घायल हो चुके हैं। जीतेंद्र कुमार से पहले बीएसफ के सुशील कुमार और गुरनाम सिंह शहीद हो चुके हैं।
जीतेंद्र कुमार बीएसएफ में हेड कांस्टेबल थे। बीएसएफ के मुताबिक पाक की ओर से फायरिंग इतनी तेज है कि 20 किमी की दूरी से भी इसे सुना जा सकता है।
बॉर्डर के आसपास के इलाकों जैसे कठुआ और सांबा में लोगों को उनके घरों के पास बने बंकरों में भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications