बॉलीवुड को एक और बड़ा झटका, फिल्म निर्माता सादिया देहलवी का निधन
नई

दो साल से स्तन कैंसर से थीं पीड़ित
63 वर्ष की उम्र में सादिया देहलवी का निधन सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि देश के लिए भी बड़ी क्षति है। उन्होंने फिल्म निर्माता के तौर पर बॉलीवुड में अपना योगदान दिया था, साथ ही वह एक जानी मानीं एक्टिविस्ट भी थीं। सादिया के निधन के बाद से ही कई लोग सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। प्रख्यात इतिहासकार एस इरफान हबीब ने ट्वीट किया, 'सादिया देहलवी के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं, दिल्ली की एक प्रसिद्ध सांस्कृतिक शख्सियत, मेरी अच्छी दोस्त और एक बेहतरीन इंसान, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।'

1957 में दिल्ली में हुआ था जन्म
बता दें कि सादिया देहलवी का जन्म 1957 में दिल्ली में हुआ थीं, उनको जानने वाले लोग सादिया को सूफी महिला के तौर भी जानते हैं। सादिया अक्सर अपनी कविताओं और लेख के माध्यम से कट्टरपंथी व्याख्याओं की आलोचना करती रहती थीं। सादिया देहलवी उस समय सुर्खियों में आईं थीं जब सूफीवाद पर उनकी पहली पुस्तक 'सूफीज्म: द हार्ट ऑफ इस्लाम' 2009 में हार्पर कॉलिंस इंडिया द्वारा प्रकाशित हुई थी। इस पुस्तक ने उस समय काफी सुर्खियां बंटोरी थी।

इतिहासकार इरफान ने ट्वीट कर दी जानकारी
सादिया देहलवी के निधन की जानकारी इतिहासकार इरफान हबीब ने ट्वीट कर दी थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'जानी-मानी सांस्कृतिक शख्सियत, डियर फ्रेंड और अद्भुत इंसान सदिया देहलवी अब हमारे बीच नहीं है, दिल्ली के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया है। सादिया के जाने की खबर से बहुत दुख हुआ, आपकी आत्मा का शांति मिले।' बता दें कि सादिया सिर्फ एक लेखक ही नहीं बल्कि एक्टिविस्ट, फिल्ममेकर, प्रोड्यूसर व अभिनेत्री भी थीं।

इन टीवी शो में कर चुकी हैं एक्टिंग
साल 2017 में दिल्ली के इतिहास पर उनकी एक किताब जैस्मिन एंड जिन्स: यादें और रेसिपी की मेरी दिल्ली काफी पंसद की गई थी। साधिया ने अपने कैरियर में कई टीवी शो में भी काम किया। सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें टीवी शो 'जिंदगी कितनी खूबसूरत है' और 'अम्मा एंड फैमिली' में अभिनय के लिए भी याद किया है। बता दें कि सादिया ने अम्मा एंड फैमिली (1995) में अभिनय के साथ इसे प्रोड्यूस भी किया था, इसके अलावा इस शो की स्क्रिप्टिंग भी उन्होंने ही की थी।

सादिया ने की थी दो शादियां
सादिया देहलवी ने दो शादियां की थी, पहले पति का नाम रेजा परवेज था जिनसे उन्होंने 1990 में शादी की। रेजा से उनको एक बेटा अरमान भी है। हालांकि यह शादी ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल सकी और 12 साल बाद दोनो अलग हो गए। इसके बाद सादिया ने सैय्यद करामत अली से शादी की थी। देहलवी ने हाल ही में 16 जून, 2020 को अपना 63वां जन्मदिन मनाया था। देहलवी की असामयिक मृत्यु की खबर पर उनके दोस्तों, पाठकों और फॉलोअर्स ने सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं।
यह












Click it and Unblock the Notifications