गाजियाबाद: ऑटो से जा रही युवती पर बीच सड़क मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने फेंका तेजाब, बुरी तरह झुलसी

गाजियाबाद। दिल्‍ली से सटे उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। वो दिनदहाड़े बीच सड़क वारदात को अंजाम देते हैं और आराम से निकल जाते हैं, पुलिस हाथ पर हाथ धरे देखती रह जाती है। ताजा मामला साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र का है जहां मोहन नगर मंदिर के पास बाइक सवार बदमाशों ने ऑटो सवार एक युवती पर एसिड अटैक किया। तेजाब फेंके जाने के बाद ऑटो में कोहराम सा मच गया क्योंकि तेजाब केवल उस युवती पर नहीं बल्कि ऑटो में सवार 6 अन्य लोगों पर भी पड़ गया था। जिस युवती पर तेजाब फेंका गया था उसका दायां कंधा जल गया है। वो 25 प्रतिशत तक झुलस गई है और इलाज के लिए सफदरजंग अस्‍पताल रेफर किया गया है। बाकियों का इलाज नरेंद्र मोहन अस्‍पताल में चल रहा है।

गाजियाबाद: ऑटो से जा रही युवती पर बीच सड़क मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने फेंका तेजाब, बुरी तरह झुलसी

जानकारी के मुताबिक, साहिबाबाद के लाजपत नगर इलाके की रहने वाली पीड़िता पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत है। वो ऑटो से कहीं जा रही थी। रास्ते मे बाइक सवार दो बदमाशों ने उस पर एसिड फेंक दिया। एसिड अटैक में लड़की बुरी तरह झुलस गई। व्यस्त सड़क पर इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। फिलहाल, पीड़िता को गंभीर हालत में नरेंद्र मोहन अस्पताल में एडमिट कराया गया, जंहा से उसे दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

बता दें कि लड़की की उम्र 25 साल है। उसके हाथ, गर्दन और पेट पर एसिड गिरा है। युवती के साथ एक अन्य युवती भी एसिड अटैक में घायल हुई है। कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें नरेंद्र मोहन अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वहीं, इस वारदात की वजह अभी तक साफ नहीं हुई है। शक है कि एसिड अटैक करने वाले युवक लड़की की पहचान के हो सकते हैं। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+