भूमि अधिग्रहण से जुड़ी वो बातें जो कचोट रही हैं अन्ना हजारे को
नई दिल्ली। समाजसेवी अन्ना हजारे दिल्ली के जंतर-मंतर पर किसानों के हित में प्रदर्शन करने जा रहे हैं। उनका आंदोलन भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ है। क्या आप भूमि अधिग्रहण की वो बातें जानते हैं, जो वाकई में अन्ना को कचोट रही हैं? नहीं तो चलिये हम आपको बताते हैं।
भूमि अधिग्रहण अध्यादेश से जुड़ी मुख्य बातें जिनकी वजह से विवाद उठा और अन्ना हजारे प्रदर्शन करने जा रहे हैं-
- मुआवजे के निर्धारण में कोर्ट का हस्तक्षेप नहीं होगा।
- जमीन का मालिक चाहे या न चाहे, सरकार जमीन लेगी।
- मुआवजा नहीं लिया तो पैसा सरकारी खजाने में चला जायेगा।
- अगर जमीन को राष्ट्रीय सुरक्षा, सेना, ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे विद्युतीकरण, इंडस्ट्रियल कॉरीडोर, गरीबों के लिये आवासीय योजना के लिये अधिग्रहीत किया जायेगा
- तो जमीन का असेसमेंट और जमीन के मालिक से मंजूरी नहीं ली जायेगी।
- जमीन लेने के बाद मालिक व उसके परिवार के पुनर्वास के लिये भत्ता नये अधिनियम के तहत ही दिया जायेगा।
- लेकिन मुआवजा सिर्फ सिर्फ जमीन के मालिक कसे ही दिया जायेगा।
- उपयुक्त कार्यों के लिये अधिग्रहण करते वक्त यह नहीं देखा जायेगा कि जमीन बंजर है या उपजाऊ।
- ग्रामीण इलाकों में अधिग्रहण करते वक्त जमीन की कीमत की चार गुनी रकम दी जायेगी।
- शहरी इलाकों में अधिग्रहण के वक्त जमीन की कीमत की दो गुनी रकम दी जायेगी।
अन्ना हजारे का कहना है कि नया विधेयक किसानों का जीवन बर्बाद कर सकता है और इसके खिलाफ वो अनिश्चित काल के लिये धरना देने के लिये तैयार हैं।
राहुल गांधी, केजरीवाल पर अन्ना
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जब इस आंदोलन में आने की इच्छा जतायी, तो अन्ना ने दोनों से साफ कहा, कि वो आयें, उनका स्वागत है, लेकिन मंच साझा मत करें।
अन्ना हजारे ने कहा कि केंद्र सरकार ने जिस भूमि अधिग्रहण विधेयक को सदन में लाने जा रही है, वह किसानों के हितों के विरुद्ध है। हमारा देश कृषि प्रधान देश है और यहां किसानों की रक्षा नहीं की जा सकती। मैं सभी मुख्यमंत्रियों से अपील करूंगा कि वो भी इस आंदोलन में शामिल हों।
अन्ना ने कहा कि यह अंदोलन दो दिन का होगा और अगर केंद्र ने उनकी बात नहीं मानी, तो 10 दिन के भीतर राम लीला मैदान पर अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जायेगा।













Click it and Unblock the Notifications