भ्रष्टाचार के खिलाफ फिर से आंदोलन करेंगे अन्ना हजारे, केजरीवाल और बेदी से नहीं मतलब
रालेगण सिद्धी। समाज सेवी अन्ना हजारे एक बार फिर से भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन पर बैठने जा रहे हैं। अन्ना ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नयी सरकार आने के बाद भी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अन्ना ने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वह सरकार के खिलाफ एक बार फिर से आंदोलन शुरु करेंगे।

अन्ना हजारे ने पूर्व सहयोगी अरविंद केजरीवाल और किरण बेदी पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता फैसला करेगी कि वह किसे चुनना चाहती है। उन्होंने कहा कि वह राजनीति की कीचड़ से दूर रहना चाहते हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले किरण बेदी के भाजपा में शामिल होने के सवाल का भी अन्ना ने जवाब देने से इनकार कर दिया था। वहीं किरण बेदी के फोन कॉल का भी अन्ना ने कोई जवाब नहीं दिया था। इस पर बेदी ने कहा था कि मैं इस बात से दुखी नहीं हूं अन्ना को जब मेरे इरादों के बारे में पता चलेगा तो वो नाराजगी छोड़ देंगे।












Click it and Unblock the Notifications