बोले अन्ना- सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने का नहीं है कोई अधिकार
नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस बयान से असहमति जाहिर की है जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत, पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए सीमा पार किए गए सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो जारी करे।

अन्ना ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगना गलत है। मैं इसका विरोध करता हूं। यह मामला सेना , देश और सीमा से जुड़ा है। इस समय सेना पर अविश्वास जाहिर करना गलत है।'
नहीं है अधिकार
खुद पर बन रही बायोपिक के ट्रेलर के लॉन्च पर अन्ना ने कहा कि ऑपरेशन करने के लिए बहुत सारी योजना बनानी पड़ती है। ऐसे में हम कैसे लोगों पर अविश्वास कर लें।
उन्होंने कहा कि कोई अधिकार नहीं है कि सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे जाए।
बता दें कि अन्ना हजारे भी सेना में रह चुके हैं। वो 1965 में भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरन उत्तर पूर्व सीमा में तैनात थे।
इस दौरान अन्ना ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि यदि लोकपाल बिल पास नहीं किया गया तो वो फिर से राम लीला मैदान में आकर विरोध करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications