25 मार्च से भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ अन्ना करेंगे पद-यात्रा

वर्धा (महाराष्ट्र)| भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ अन्ना हजारे ने फिर से आंदोलन करने की बात कही है और इसलिए ही उन्होंने सोमवार को ऐलान किया कि वो 25 मार्च से भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ पदयात्रा शुरू करेंगे जो कि एक महीने चलेगी। 77 साल के अन्ना ने कहा कि वो किसानों के हक के लिए 2,100 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे।

मालूम हो अन्ना का ऐलान किसानों के प्रतिनिधियों और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता योगेंद्र यादव सहित करीबी सहयोगी मेधा पाटकर और राजेंद्र सिंह के साथ बैठक के बाद हुआ। आपको बता दें कि अन्ना की यह पदयात्रा 25 मार्च को शुरू होगी और 27 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में समाप्त होगी।यह पदयात्रा महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। इसका उद्देश्य सरकार के 'किसान विरोधी' भूमि अधिग्रहण विधेयक के विरोध में जनता की राय बनाना है। महाराष्ट्र और भारत के अन्य हिस्सों के विभिन्न किसान समूहों ने इस पदयात्रा का समर्थन किया है और वे इसमें शामिल होने के लिए अपने स्वयंसेवकों को भेजने की तैयारी में हैं।

भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ अन्ना की पदयात्रा 25 मार्च से

अन्ना ने जब जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन किया था कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी अन्ना के साथ मंच पर नजर आये थे और सोमवार को आप नेता योगेंन्द्र यादव ने भी अन्ना के साथ लंबी मीटिंग की।

आपको बता दें कि पदयात्रा शुरू करने से पहले अन्ना क्रांतिकारी भगत सिंह के पंजाब स्थित गांव जाएंगे और 23 मार्च को उनके शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।अपनी पदयात्रा के बारे में बात करते हुए अन्ना ने मीडिया से कहा कि वो सच के साथ अन्याय के खिलाफ लड़ने जा रहे हैं जिसमें किसी भी हिंसा की जगह नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि रामलीला मैदान में किसी भी राजनीतिक व्यक्ति को मंच पर जाने की अनुमति नहीं होगी।

वह इस विधेयक में 'किसान विरोधी' प्रावधानों को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर बरसे और कहा कि यह विधेयक किसान समुदाय के लिए स्वीकार्य नहीं है।उन्होंने कहा, "विधेयक में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे किसानों को फायदा पहुंचे। सरकार को लोगों और किसानों के मतों पर विचार करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। पीएम केवल बोलते हैं करते कुछ नहीं, हमेंसंशोधनों में कोई रुचि नहीं है हम चाहते हैं कि इसे रद्द कर दिया जाए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+