नोटबंदी पर बोले अन्ना, काला धन खत्म नहीं होगा, कम जरूर होगा
अन्ना हजारे बोले, नोटबंदी का फैसला अच्छा है लेकिन इससे कालाधन पूरी तरह से खत्म नहीं होगा लेकिन कुछ हद तक कम जरूर हो जाएगा।
नई दिल्ली। भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंकने वाले अन्ना हजारे ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर चुप्पी तोड़ी है। अन्ना ने 500 और 1000 रुपये के नोट पर प्रतिबंध की तारीफ की।

अन्ना ने की नोटबंदी के फैसले की तारीफ
कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ मोदी सरकार ने अब तक का सबसे बड़ा दांव चलते हुए नोटबंदी का फैसला लिया।
सरकार के इस फैसले का जहां कई सियासी दल विरोध कर रहे हैं और फैसले को वापस लेने की मांग कर रहे हैं वहीं भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन और अनशन करके अलख जगाने वाले अन्ना हजारे ने फैसले की तारीफ की है।
अन्ना हजारे ने कहा कि मोदी सरकार ने नोटबंदी का जो फैसला लिया है वह बहुत अच्छा है। हालांकि उन्होंने ये जरूर कहा कि इससे कालाधन पूरी तरह से खत्म नहीं होगा लेकिन कुछ हद तक कम जरूर हो जाएगा।
#DeMonetisation is a good initiative, this will not completely end black money but will definitely curb upto certain extent: Anna Hazare pic.twitter.com/hk8AUPQmaU
— ANI (@ANI_news) November 18, 2016
मैरी कॉम बोली- 'नो पेन, नो गेन'
अन्ना हजारे ने कहा कि नोटबंदी के फैसले से आज लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्हें बैंक और एटीएम में पैसों के लिए लाइन लगानी पड़ रही है। लेकिन आने वाले वक्त में इसका फायदा मिलेगा। अन्ना हजारे ने कहा कि मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले का दूरगामी परिणाम काफी लाभदायक होंगे।
People are facing some difficulties but this will be worth it in long run: Anna Hazare on #DeMonetisation
— ANI (@ANI_news) November 18, 2016
बॉक्सर मैरी कॉम ने भी नोटबंदी के फैसले की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से भारत में परिवर्तन आएगा। अभी लोग भले परेशान हो रहे हैं लेकिन यह परेशानी कुछ दिनों के लिए ही है।
I think this will bring change in India, people might be suffering but it is only for few days; 'No pain, No gain': Mary Kom #DeMonetisation pic.twitter.com/gDBPQVgXxG
— ANI (@ANI_news) November 18, 2016
मैरी कॉम ने इसे 'नो पेन, नो गेन' करार दिया। आपको बता दें कि मोदी सरकार 8 नवंबर को 500 और 1000 रुपये के नोटों पर प्रतिबंध का ऐलान किया था।












Click it and Unblock the Notifications