अंकिता लोखंडे के पिता अस्पताल में भर्ती, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखी इमोशनल बात

नई दिल्ली। टीवी सीरियल अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के पिता शशिकांत लोखंडे की तबीयत खराब हो गई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता के एडमिट होने के बाद अंकिता ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने पिता के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। अपने पिता की तस्वीर को साझा करते हुए अंकिता ने लिखा जल्दी ठीक हो जाइए पापा, साथ ही उन्होंने दिल का एक इमोजी साझा किया है। अंकिता ने जो तस्वीर साझा की है उसमे देखा जा सकता है कि उनके पिता अस्पताल में बेड पर लेटे हैं, तस्वीर में अंकिता ने लिखा है, पिता जल्दी स्वस्थ हो जाइए।

सुर्खियों में हैं अंकिता

सुर्खियों में हैं अंकिता

बता दें कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं। अंकिता सुशांत सिंह की गर्लफ्रैंड थीं, लेकिन दोनों के बीच कई वर्ष पहले ब्रेकअप हो गया था। लेकिन सुशांत की मौत के बाद से सुशांत के लिए इंसाफ की मांग कर रही हैं और खुलकर सुशांत के बारे में अपनी जानकारियां साझा कर रही हैं। अंकिता सुशांत के परिवार के भी काफी करीब हैं। सुशांत की गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती को लेकर भी अंकिता खुलकर बोल रही हैं और कई बार उनके दावों पर सवाल खड़ा कर चुकी हैं।

हेटर्स को दिया जवाब

हेटर्स को दिया जवाब

हाल ही में एक ट्वीट करके अंकिता ने कहा था, डियर हेटर्स, मान लेते हैं कि आपको अपनी दोस्‍त के बारे में सबकुछ जरूर पता होगा कि उसकी जिंदगी और रिलेशनशिप में क्‍या चल रहा है, काश कि आप पहले जाग गए होते और अपने दोस्त को ड्रग्स न लेने की सलाह दी होती। अंकिता ने रिया पर निशाना साधते हुए कहा है कि आपने सार्वजनिक तौर पर कहा कि सुशांत डिप्रेशन में था, तो क्या एक एक डिप्रेस्ड आदमी को ड्रग लेने की सलाह दी जानी चाहिए, वो सुशांत की बेहतरी के लिए डॉक्टर्स से बात कर रही थीं, तो क्या वो ड्रग्स की बात कर रही थीं, क्या ये उचित व्यवहार है।

सुशांत की मौत पर सवाल

सुशांत की मौत पर सवाल

कुछ दिनों पहले अंकिता की एक और पोस्ट चर्चा में थी। जिसमें उन्होंने लिखा- 'पवित्र रिश्ता से लेकर दिल बेचारा तक एक आखिरी बार।' इसके साथ ही उन्होंने दिल बेचारा का ट्रेलर शेयर किया था। आपको बता दें सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे। इस मामले को आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है लेकिन सुशांत के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जिससे उनकी मौत के पीछे का कारण पता चल सके। सुशांत के फैन्स इसमें हत्या की आशंका जता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+