सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी पर अंकिता लोखंडे ने घर में कराया हवन, एक्टर को किया याद

मुंबई, 14 जून। फिल्म स्टार सुशांत सिंह राजपूत ने पिछले साल 14 जून को आत्महत्या कर ली थी। आज उनके निधन को एक साल हो चुके हैं, इस मौके पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियां उन्हें याद कर रही हैं। सोशल मीडिया पर सुशांत के फैंस लगातार सुशांत की तस्वीरों के जरिए उन्हें याद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर हैशटैग सुशांत सिंह राजपूत ट्रेंड कर रहा है। सुबह से ही बड़ी संख्या में सुशांत को लेकर ट्वीट किए जा रहे हैं। इस बीच सुशांत की करीबी अंकिता लोखंडे ने अपने घर पर सुशांत की मृत्यु के बाद पहली बरसी पर हवन कराया है। अंकिता ने यह हवन सुशांत की आत्मा की शांति के लिए कराया है।

ankita

Recommended Video

      Sushant Singh Rajput की पहली बरसी आज, Ankita Lokhande ने करवाया हवन | वनइंडिया हिंदी

      घर में किया हवन

      घर में किया हवन

      अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर हवन का वीडियो साझा किया है। यही नहीं अंकिता ने सुशांत की याद में एक दीया भी जलाया और सुशांत की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। गौर करने वाली बात है कि अंकिता ने पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया से ब्रेक लिया था। लेकिन सुशांत की पहली बरसी पर उन्हें सोशल मीडिया पर हवन का वीडियो साझा कर एक बार फिर से सुशांत को याद किया। इससे पहले अंकिता ने जो तस्वीर साझा की थी उसमे अंकिता खुले आसमान की ओर देख रही हैं, वह समुद्र के किनारे खड़ी हैं। इस तस्वीर के साथ अंकिता ने कैप्शन लिखा, दूरी के मायने नहीं होने चाहिए क्योंकि अंत में हम सभी एक ही आसमान के नीचे हैं।

      पवित्र रिश्ता में एक साथ नजर आए थे

      पवित्र रिश्ता में एक साथ नजर आए थे

      बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता में एक साथ नजर आए थे, दोनों ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। इस सीरियल के जरिए सुशांत काफी लोकप्रिय हो गए थे और बडे़ सितारे के रूप में उभरे थे। शो में सुशांत एक मैकेनिक के किरदार में थे, जबकि अंकिता एक घरेलू लड़की की भूमिका में थीं। सीरियल में सुशांत के मानव के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया। अंकिता और सुशांत के बीच सीरिय में केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया।

      बेहतरीन अभिनय से बटोरी सुर्खियां

      बेहतरीन अभिनय से बटोरी सुर्खियां

      बड़े पर्दे पर भी सुशांत ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से हर किसी का दिल जीता। एमएसडी- अनटोल्ड स्टोरी, सोन चिरैया, काय पो चे, छिछोरे, शुद्ध देसी रोमांस जैसी फिल्मों में सुशांत ने बेहतरीन अदाकारी के जरिए लोगों को अपनी ओर खींचा। यही नहीं पीके में एक छोटे से किरदार में अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए सुशांत ने एक अलग ही छाप छोड़ी। लेकिन जिस तरह से पिछले साल सुशांत का शव उनके फ्लैट में मिला उसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में भूचाल आ गया। सुशांत की मृत्यु को लेकर अलग-अलग तरह की रिपोर्ट सामने आई।

      ड्रग्स रैकेट की जांच

      ड्रग्स रैकेट की जांच

      सुशांत सिंह राजपूत ने जब आत्महत्या की तो उससे पहले वह अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के साथ रिलेशनशिप में थे। यही वजह है कि सुशांत की मृत्यु के बाद रिया पर कई सवाल खड़े हुए। उन्हें इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार भी किया। आरोप था कि रिया ने सुशांत को ड्रग्स की लत लगाई और उनके पैसों का इस्तेमाल किया। इन तमाम आरोपों के बीच बॉलीवुड में ड्रग्स रैकेट की जांच शुरू हुई और इसकी आंच इंडस्ट्री के कई सितारों तक पहुंची।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+