अंकिता लोखंडे ने किन्नर पूजा शर्मा के साथ जमकर किया डांस, वीडियो वायरल

मुंबई। अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने हाल ही में अपने माता-पिता की शादी की सालगिरह को सेलीब्रेट किया है। इसके वीडियो उन्होंने शुक्रवार को अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किए हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहे हैं। इसकी वजह है इस फंक्शन में उनके घर आई मेहमान किन्नर पूजा शर्मा। पूजा शर्मा के साथ अंकिता के डांस और बातचीत का ये वीडियो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

अंकिता ने लिया पूजा शर्मा का आशीर्वाद

अंकिता ने लिया पूजा शर्मा का आशीर्वाद

अंकिता ने इंस्टा पर इस फंक्शन के दो वीडियो शेयर किए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि जब दरवाजे पर किन्नर पूजा शर्मा दिखती हैं जो अंकिता की मम्मी भी सरप्राइज रह जाती हैं। इसके बाद अंकिता पूजा के साथ ना सिर्फ मेकअप करती हैं बल्कि उनका आशीर्वाद लेते हुए पूजा करती हैं और जमकर डांस भी करती हैं।

अंकिता ने पूजा को कहा शुक्रिया

अंकिता ने पूजा को कहा शुक्रिया

अंकिता ने इंस्टाग्राम पर पूजा के लिए लिखा है- पूजा दीदी घर आने के लिए आपका शुक्रिया, मैं इस दिन को कभी नहीं भूल सकती। आप दिखने में खूबसूरत हैं ही, मन से भी सुंदर । आपके आने से ना सिर्फ मुझे बल्कि पूरे घर को एक पॉजिटिविटी मिली है। जिस तरह से आपके साथ डांस किया, बस मजा ही आ गया। आपका दूसरों के लिए प्यार बिल्कुल निस्वार्थ है। आप भगवान के खास बच्चे हो, जो सबकी नजर उतारता है, आपको भी किसी की नजर ना लगे।

वीडियो फैंस को आ रही पसंद

अंकिता और पूजा की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर सात लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सोशल यूजर्स इसके लिए अंकिता की तारीफ भी कर रहे हैं। बता दें कि अंकिता टीवी का बहुत मशहूर नाम हैं। फिल्मों में भी वो काम कर चुकी हैं। अंकिता को टीवी शो पवित्र रिश्ता से पहचान मिली थी। जिसमें वो अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ दिखी थीं। टीवी पर अंकिता डांस शो झलक दिखला जा और कॉमेडी सर्कस में भी काम कर चुकी हैं। अंकिता बॉलीवुड में फिल्म मणिकर्णिका में कंगना रनौत के साथ काम कर चुकी हैं।

हादसे में घायल माता-पिता के साथ अस्पताल आई 7 माह की बच्ची, गार्ड ने किया दिल जीतने वाला काम, वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+