हादसे में घायल माता-पिता के साथ अस्पताल आई 7 माह की बच्ची, गार्ड ने किया दिल जीतने वाला काम, वीडियो
Dharmendra Sir, [13.03.21 13:20]हादसे में घायल माता-पिता के साथ अस्पताल आई 7 माह की बच्ची, गार्ड ने किया दिल जीतने वाला काम
तिरुवनंतपुरम। केरल के अस्पताल से ऐसा वीडियो सामने आया है, जो हर देखने वाले को भावुक कर रहा है। इस अस्पताल में एक सड़क हादसा का शिकार होने के बाद एक परिवार पहुंचा था। अस्पताल के गार्ड ने देखा कि इनमें एक सात महीने की बच्ची भी है, जिसको चोट नहीं आई है लेकिन माता-पिता को ना पाकर रोए जा रही है। गार्ड ने रोती हुई बच्ची को देख अस्पताल के बाहर घंटों तक अपने कंधे से लगाकर बहलाया और जब तक वो सो नहीं गई, खुद भी नहीं बैठा। गार्ड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कयामकुलम में हुआ था हादसा
केरल के रामापुरम में ये हादसा तब हुआ, जब ये परिवार कयामकुलम जा रहा था। रास्ते में इनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। इस भयानक हादसे में इस छोटी बच्ची की एक बहन की मौत हो गई जबकि उसके माता पिता और दूसरे लोग घायल हो गए। राहत की बात ये रही कि बच्ची को हाजसे में चोट नहीं आई। हादसे के बाद घायलों को कयामकुलम अस्पताल में लाया गया। जहां तैनात गार्ड केएस सुरेश ने इस बच्ची की देखभाल की।

केरल पुलिस ने शेयर किया वीडियो
रात में बच्ची को लेकर अस्पताल के बाहर टहलते हुए उस चुप कराने की कोशिश कर रहे गार्ड केएस सुरेश की केरल पुलिस ने तारीफ की है। उनके वीडियो को शेयर करते हुए केरल पुलिस ने लिखा तकि सड़क हादसे में परिवार की इस छोटी बच्ची को अस्पताल में ड्यूटी कर रहे होमगार्ड केएस सुरेश ने जिस तरह देखभाल की, वो मानवता की मिसाल है।
बच्ची का रोना देख केएस सुरेश ने उसे गोद में उठाया
बताया गया है कि जिस समय इस परिवार को हादसे के बाद अस्पताल लाया गया था तो इस बच्ची को छोड़ सब घायल थे और कोई भी होश में नहीं था ऐसे में परिवार के लोगों को ना देखकर मासूम बच्ची लागतार रोती जा रही थी। बच्ची को रोते देख अस्पताल में तैनात होम गार्ड सुरेश ने उसे अपनी गोद में उठाया और टहलाने लगे ताकि वो रोना बंद करे। सुरेश बच्ची को तब तक गोद में लेकर टहलाते रहे जब तक वो सो नहीं गई, परिवार के दूसरे लोग जब अस्पताल आ गए तो गार्ड ने बच्ची को उनको दिया।












Click it and Unblock the Notifications