'अंकिता भंडारी को पीटा गया और...', मृतका के भाई ने कहा- मैं बहन का अंतिम संस्कार तब तक नहीं करूंगा...
'अंकिता भंडारी को पीटा गया और...', मृतका के भाई ने कहा- मैं बहन का अंतिम संस्कार तब तक नहीं करूंगा...
देहरादून, 25 सितंबर: उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल की रहने वाली 19 वर्षीय अंकिता भंडारी की हत्या के बाद से लोगों को काफी गुस्सा है। अंकिता ऋषिकेश के रिसॉर्ट में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करती थीं। इसी रिसॉर्ट के मालिक और पूर्व बीजेपी नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य को इस हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अब अंकिता भंडारी के भाई अजय सिंह भंडारी ने कहा है कि वह अपनी बहन का अंतिम संस्कार तब तक नहीं करेंगे, जब तक उन्हें अंकिता की फाइनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं दी जाती है।
Recommended Video

अंकिता भंडारी के भाई अजय सिंह भंडारी ने कहा, ''जब तक उसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं दी जाती, हम उसका अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। हमने उसकी प्रोविजनल रिपोर्ट में देखा कि उसे पीटा गया और नदी में फेंक दिया गया। लेकिन हम अंतिम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।'' अंकिता भंडारी ऋषिकेश के वनतारा रिसॉर्ट से 18 सितंबर को लापात हो गई थीं, जिसके बाद शनिवार 24 सितंबर के तड़के ऋषिकेश के चिल्ला नहर से पुलिस ने उनका शव बरामद किया है।
अंकिता भंडारी हत्याकांड में जांच के लिए एक एसआईटी की टीम गठित की गई है। एसआईटी ने रविवार को एएनआई को बताया कि व्हाट्सएप चैट की भी जांच की जा रही है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जांच में एक व्हाट्सएप चैट सामने आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस चैट में अंकिता अपने दोस्त से कह रही है कि रिसॉर्ट का मालिक उन पर मेहमानों को 'स्पेशल सर्विस' देने का दबाव बना रहा है।
अंकिता भंडारी हत्याकांड की एसआईटी प्रभारी डीआईजी पीआर देवी ने कहा कि हमने रिसॉर्ट के हर कर्मचारी को थाने बुलाया है। सबके बयान लेंगे। हम रिजॉर्ट की पृष्ठभूमि का पूरा विश्लेषण कर रहे हैं। हम व्हाट्सएप चैट्स की जांच कर रहे हैं। हमें अभी तक उचित पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं मिली है, लेकिन उम्मीद है कि आज मिल जाएगी।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications