हत्या से पहले अंकित ने अपने दोस्त को फोन करके बताया था, उसकी जान को खतरा है
Recommended Video

नई दिल्ली। पेशे से फोटोग्राफर अंकित सक्सेना की प्रेम प्रसंग में युवती के घरवालों ने गला काटकर हत्या कर दी, इस घटना के बाद लगातार परिवार मांग कर रहा है कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा हो। इस हत्या से पहले अंकित सक्सेना ने अपने करीबी दोस्त को फोन करके बताया था कि उसकी जान को खतरा है, जिस वक्त अंकित ने अपने दोस्त को फोन किया था, उसकी आवाज में काफी डर था और उसे इस बात का अंदेशा था कि उसपर हमला हो सकता है।

अंकित की हत्या से कुछ मिनट पहले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमे देखा जा सकता है कि वह फोन पर अपने दोस्त से बात कर रहा है, तकरीबन एक मिनट के वीडियो में वह फोन पर बात करते दिख रहा है और काली जैकेट पहने हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अंकित की गर्लफ्रैंड की अपने परिवार से बहस हुई थी। युवती की उसके परिवारवालों से इस बात को लेकर बहस हुई थी क्योंकि लड़की ने बताया था कि वह दूसरे धर्म के लड़के अंकित से प्यार करती है और वह उससे शादी करना चाहती है।
पुलिस के सूत्रों के अनुसार युवती ने 1 फरवरी को शाम 7.50 बजे अपनी मां और भाई को कमरे में बंद कर दिया और घर से बाहर चली गई। इसके बाद युवती के पिता की अंकित से झड़प हुई और उन्होंने आरोप लगाया कि उसने उनकी बेटी को बंधक बना लिया है। इसके बाद घबराए अंकित ने अपने दोस्त को फोन किया और उससे कहा कि वह उसकी मां के संपर्क में रहे और लड़की के पास पहुंचने की कोशिश करे। यही नहीं अंकित ने अपनी गर्लफ्रैंड के चाचा को भी फोन किया।
इसे भी पढ़ें- अंकित सक्सेना की हत्या से 9 मिनट पहले का वीडियो आया सामने












Click it and Unblock the Notifications