पाकिस्तान से भारत आते ही अंजू से खुफिया एजेंसियों ने की पूछताछ, क्या अब जाना पड़ेगा जेल?
Anju Returned India: भारतीय महिला अंजू, जो जुलाई 2023 में अपने फेसबुक मित्र नसरुल्लाह से शादी करने के लिए पाकिस्तान गई थी, अब वो भारत वापस आ चुकी हैं। अब नवंबर 29 नवंबर को वाघा बॉर्डर से अंजू भारत लौटी हैं। सबसे पहले अंजू के भारत लौटते ही खुफिया एजेंसियों आईबी ने उनसे पूछताछ की। जिसके बाद पंजाब पुलिस ने भी उनसे पूछताछ की। एजेंसियों द्वारा पूछताछ के बाद अंजू को से अमृतसर हवाई अड्डे ले जाया गया जहां से वह दिल्ली के लिए रवाना हुईं।
ऐसे में अब कई सवाल उठते हैं, पहला ये कि, आखिर अंजू ने खुफिया एजेंसियों से क्या कहा है। दूसरा, क्या अंजू को अब कानूनी दावपेंच का सामना करना पड़ सकता है? तीसरा क्या अंजू के गिरफ्तारी और जेल जाने की नौबत आ सकती है? आइए इन सभी सवालों के जवाब जानें?

34 वर्षीय महिला, अंजू पाकिस्तान जाने के बाद इस्लाम धर्म अपनाकर फातिमा बन गई हैं और उन्होंने पाकिस्तानी नसरुल्लाह से शादी भी कर ली है। अंजू जुलाई से ही पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में रह रही थीं। अंजू अपने पति अरविंद और बच्चों को बिना बताए, पाकिस्तान चली गई थीं। अब अंजू का कहना है कि वो भारत अपने बच्चों के लिए आई हैं।
खुफिया एजेंसियों को पूछताछ में अंजू ने क्या बताया?
वाघा बॉर्डर से अंजू को पहले आईबी और पंजाब पुलिस अपने साथ ले गई थी। जहां अंजू ने पूछताछ में वापसी की वजह बताई है। अंजू ने बताया है कि वो दिल्ली से अपने पिता के घर मध्य प्रदेश ग्वालियर जाएंगी।
खुफिया एजेंसियों को पूछताछ में अंजू ने बताया कि वह अपने पहले पति अरविंद से यहां सबसे पहले तलाक लेंगी और उसके बाद बच्चों को भी पाकिस्तान ले जाने की कोशिश करेंगी। अंजू ने बताया कि वह 21 जुलाई 2023 को पाकिस्तान गई थीं और वहां जाकर नसरुल्लाह से शादी की है।
हालांकि अंजू ने नसरुल्लाह से शादी को लेकर कोई दस्तावेज नहीं दिखाई है। अंजू ने पूछताछ में बताया कि उनका पाकिस्तानी रक्षाकर्मियों के साथ कोई संबंध नहीं है।
अंजू एयरपोर्ट पर बोलीं- 'मैं खुश हूं...'
अमृतसर हवाई अड्डे पर अंजू बुर्के में दिखीं , उन्होंने चेहरे पर मास्क पहना हुआ था। अंजू ने मीडिया से कहा कि, 'मैं बहुत खुश हूं। मैं और कुछ नहीं कहना चाहती हूं...।'
दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचते ही अंजू ने कहा है कि, 'मैं सभी सवालों के जवाब दूंगी लेकिन अभी नहीं।' फिलहाल अंजू दिल्ली में हैं। यहां से वो सीधे ग्वालियर जाएंगी।
#WATCH | Amritsar, Punjab: Anju, who had travelled to Pakistan in July returns to India
— ANI (@ANI) November 29, 2023
"I am happy...I have no other comments", says Anju pic.twitter.com/vKPUTsx4jx
क्या जेल जा सकती हैं अंजू?
अंजू के पहले पति अरविंद ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि, 'अगर अंजू वापस भारत आती है तो वो उसे जेल भेजकरही रहेंगे।' उन्होंने कहा था, 'अभी मेरा और अंजू का तलाक नहीं हुआ था। हिंदू धर्म के मुताबिक एक पति के होते हुए दूसरी शादी करना, कानूनन जुर्म है और अंजू ने ऐसा ही किया है।'
अंजू के भारत लौटने पर अरविंद ने कहा है कि, 'मुझे उसके बारे में कुछ नहीं पता है। मुझे क्या मालूम वो भारत आई है या नहीं आई।' बता दें कि अंजू का दावा है कि वो तीन साल पहले ही अरविंद से तलाक की अर्जी दायर कर चुकी हैं। वहीं अरविंद इस बात से इनकार करता आया है।












Click it and Unblock the Notifications