'5 मिनट का समय था आपका, साढ़े 8 मिनट बोल लिए...', लंबे भाषण पर अमित शाह ने अनिल विज को बीच में ही रोका
'5 मिनट का समय था आपका, साढ़े 8 मिनट बोल लिए...', लंबे भाषण पर अमित शाह ने अनिल विज को बीच में ही रोका
Amit Shah Anil Vij NewsL: केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आयोजित देश की आतंरिक सुरक्षा को लेकर हरियाणा के सूरजकुंड में 2 दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज को उनके लंबे भाषण के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई। अनिल विज के साढ़े आठ मिनट के लंबे भाषण के दौरान अमित शाह ने चार बार रोका और कहा कि आपको अपनी बात रखने के लिए सिर्फ 5 मिनट का वक्त दिया गया था। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आखिर में अनिल विज को टोकते हुए कहा कि आप अपना भाषण अब खत्म कीजिए।
Recommended Video

सिर्फ स्वागत भाषण देना था अनिल विज को
बता दें कि इस कार्यक्रम में अनिल विज को स्वागत भाषण देना था। उसके बाद हरियाणा की ओर से मुख्य भाषण मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को दिया जाना था। इस कार्यक्रम में सबसे आखिर में अमित शाह का भाषण था। उम्मीद की जा रही थी कि अनिल विज इस कार्यक्रम में सिर्फ अमित शाह का स्वागत कर बोलना बंद कर देंगे लेकिन अनिल विज बोलते हुए हरियाणा के इतिहास, हरित क्रांति में राज्य का योगदान, ओलंपिक में राज्य के प्रदर्शन और राज्य सरकार द्वारा बनाए गए खेल के बुनियादी ढांचे पर बात करने लगे।

पहले शाह ने अनिल विज को भेजा नोट्स
अमित शाह जो अनिल विज से कुछ सीट दूर बैठे थे, उन्होंने पहले अनिल विज को भाषण बंद करने के लिए एक नोट भेजा। लेकिन इसका कोई असर नहीं दिखने के बाद शाह ने अपना माइक चालू किया और विज की ओर इशारा करते हुए उसे टैप किया। लेकिन फिर भी अनिल विज ने ध्यान नहीं दिया।

'अनिल-जी, आपको पांच मिनट दिए गए थे...'
जिसके बाद अमित शाह ने कहा, ''अनिल-जी, आपको पांच मिनट दिए गए थे। आप पहले ही साढ़े आठ मिनट बोल चुके हैं। कृपया अपना भाषण समाप्त करें। यह इतने लंबे भाषण देने की जगह नहीं है। इसे छोटा कीजिए।'' लेकिन अनिल विज ने शाह से कुछ और सेकंड मांगा और कहा कि उन्हें एक बात और कहनी है।

'अनिल जी, कृपया मुझे माफ कीजिए...'
जब अमित शाह ने इसकी अनुमति दी, अनिल विज फिर से बोलने लगे। जिसके बाद फिर से अमित शाह ने कहा, ''अनिल जी, कृपया मुझे माफ कीजिए...। यह काम नहीं करेगा। अपना भाषण खत्म कीजिए।'' शाह ने फिर बाकी लोगों से कहा, इनका हो गया, अब कार्यक्रम को आगे बढ़ाइए।












Click it and Unblock the Notifications