अनिल कपूर ने मुंबई पुलिस से कहा शुक्रिया, कही ये बात

मुंबईः बीते शनिवार बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में निधन हो गया था, दुबई की कानूनी प्रक्रिया के कारण शव को मुंबई लाने में 72 घंटे का समय लगा। इसके कारण श्रीदेवी के घर के बाहर उनके फैन्स की भीड़ जमा होती रही। अंतिम संस्कार के दौरान भी ठीक बहुत ज्यादा थी। अभिनेता अनिल कपूर ने श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के दौरान भीड़ को ठीक से संभालने के लिए मुंबई पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है।

anil kapoor says thanks to mumbai police

ट्विटर पर अनिल कपूर ने लिखा है- 'शोक की इस घड़ी में मैं अपने उन दोस्तों और शुभचिंतकों का दिल से शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने हमारे पास रहकर हमारी निजता की हिफाजत की और शोक के लिए हमें शांति के पल मुहैया कराए।'

आगे अनिल कपूर लिखते हैं- 'मैं खासकर इन पलों में हमारा साथ देने और हमारी निजता बनाए रखने तथा हमें शांति मिले यह सुनिश्चित करने के लिए मुंबई पुलिस को धन्यवाद देना चाहूंगा। आपकी दुआओं के लिए शुक्रिया।'

वहीं अनिल कपूर के ट्वीट का जवाब देते हुए मुंबई पुलिस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से लिखा गया है कि 'दुख की इस घड़ी में हम सब आपके और आपके परिवार के साथ हैं।'

यह भी पढ़ें-कूटनीतिक कोशिशों में नाकाम होने पर नॉर्थ कोरिया पर हमला कर देगा अमेरिका, मास्‍टर प्‍लान तैयार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+