100 करोड़ वसूली वाले आरोप की अब जांच चाहते हैं अनिल देशमुख, CM ठाकरे को पत्र लिखकर की ये मांग
100 करोड़ वसूली वाले आरोप की अब जांच चाहते हैं अनिल देशमुख, CM ठाकरे को पत्र लिखकर की ये मांग
मुंबई: मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह द्वारा अपने ऊपर लगाए गए आरोपों की अब महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख जांच चाहते हैं। इस बारे में खुद एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा है। अनिल देशमुख ने सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर ये मांग की है कि परमबीर सिंह ने जो उनके ऊपर भ्रष्टाचार और 100 करोड़ की वसूली का आरोप लगाया है, उस मामले की जल्द से जल्द जांच की जाए। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा था कि परमबीर सिंह ने उनके ऊपर जो भी आरोप लगाए हैं वो सारे गलत हैं। इस आरोप को लेकर अनिल देशमुख से इस्तीफे की भी मांग की जा रही थी। हालांकि इस पत्र का जवाब फिलहाल सीएम ठाकरे ने नहीं दिए हैं।

Recommended Video
अनिल देशमुख ने कहा-सत्यमेव जयते
अनिल देशमुख ने बुधवार (24 मार्च) को जानकारी दी कि उन्होंने परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखा है। अनिल देशमुख ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सीएम ठाकरे को जांच के लिए लिखे पत्र को भी साझा किया है। अनिल देशमुख ने ट्वीट कर लिखा, "मैंने मुख्यमंत्री से कहा है कि वह (मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर) परमबीर सिंह द्वारा मेरे खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच कर सच्चाई सामने लाएं। अगर मुख्यमंत्री इस मामले की जांच करते हैं, तो मैं इसका स्वागत करूंगा। सत्यमेव जयते''
बीजेपी ने इस पूरे मामले पर सीबीआई जांच की मांग की है। बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार (23 मार्च) को इस मामले में मुख्य सचिव से मिलकर सीबीआई जांच की मांग की है।
परमबीर सिंह ने अनिल देशमुख पर क्या लगाए थे आरोप
पिछले हफ्ते मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए थे। परमबीर सिंह ने दावा किया था कि अनिल देशमुख ने एंटीलिया केस में गिरफ्तार मुंबई पुलिस के पूर्व अधिकारी सचिन वाजे को हर महीने 100 करोड़ की उगाही का टारगेट देते थे। परमबीर सिंह ने पत्र में भ्रष्टाचार को लेकर अनिल देशमुख पर और भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications