राफेल डील को लेकर अनिल अंबानी ने लिखी राहुल गांधी को चिट्ठी, सभी आरोपों के दिए जवाब
नई दिल्ली। राफेल सौदे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार बीजेपी सरकार पर हमला बोलते रहे हैं। राफेल डील को लेकर राहुल ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है और अनिल अंबानी समूह को हजारों करोड़ का फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है। वही, अब अनिल अंबानी ने इन आरोपों पर राहुल गांधी को पत्र लिखकर बिंदुवार जवाब दिया है।
ये भी पढ़ें: Kerala Floods: दशकों लग जाएंगे केरल को फिर से खड़ा होने में

राहुल को पत्र लिखकर दिया जवाब
अंबानी ने अपने पत्र में कहा है कि कुछ स्वार्थी तत्वों और कॉर्पोरेट प्रतिद्वंद्वियों ने कांग्रेस को गलत जानकारी दी और राफेल मामले पर उनको गुमराह करने का काम किया। अंबानी ने राहुल के उन हमलों पर अपनी पीड़ा व्यक्त की है जो राफेल को लेकर लगाए गये हैं। इसके पहले भी अनिल अंबानी ने 12 दिसंबर, 2017 को राहुल गांधी को लैटर लिखा था जिसमें उन्होंने कहा था कि कि रिलायंस समूह को यह सौदा इसलिए मिला क्योंकि उसके पास डिफेंस शिप बनाने का अनुभव था।

45 हजार करोड़ के फायदे के आरोपों पर जवाब
जबकि दूसरे लैटर में अंबानी ने कहा है, 'राफेल विमान का निर्माण रिलायंस या दसॉ रिलायंस के संयुक्त उद्यम द्वारा नहीं किया जा रहा है। इन सभी 36 विमानों का 100 फीसदी निर्माण फ्रांस में किया जाएगा। इसके बाद फ्रांस से भारत को निर्यात किया जाएगा। 45 हजार करोड़ के फायदे के आरोपों पर अंबानी ने कहा है कि भारत के लिए खरीदे जाने वाले 36 विमानों का एक भी कंपोनेंट का निर्माण रिलायंस द्वारा नहीं किया जाएगा। राहुल गांधी के आरोपों पर क्रमवार जवाब देते हुए अंबानी ने कहा है, 36 राफेल विमानों के बारे में रक्षा मंत्रालय ने रिलायंस समूह के किसी भी कंपनी को कोई कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया।

अंबानी ने कहा, मनगढ़ंत कहानी बनाई गई
अंबानी ने कहा कि जो फायदे के आरोप लगाए जा रहे हैं, असल में कुछ स्वार्थी तत्वों द्वारा फैलाई गई मनगढ़ंत कहानी है और भारत सरकार के साथ रिलायंस का कोई कॉन्ट्रैक्ट नहीं हुआ है। रिलायंस डिफेंस के आरोपों पर भी अंबानी ने जवाब दिया है और कहा है, 'दिसंबर 2014-जनवरी 2015 में ही रिलायंस समूह ने डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग के फील्ड में उतरने का ऐलान कर दिया था और फरवरी 2015 में स्टॉक एक्सचेंज को यह बता दिया कि कंपनी का गठन कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें: भारत-अमेरिकी संबंधों को नई दिशा में लेकर जाएगा सितंबर में होने वाला 2+2 डायलॉग
-
परिसीमन वार्ता में कांग्रेस की देरी के बीच अमित शाह ने 2029 के चुनावों में महिलाओं के लिए आरक्षण की वकालत की। -
अमित शाह ने 2029 के चुनावों में महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग की, जबकि कांग्रेस ने परिसीमन पर चर्चा को स्थगित कर दिया। -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications