अवमानना केस में सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए अनिल अंबानी, कपिल सिब्बल हैं उनके वकील

नई दिल्ली। रिलायंस कम्युनिकेशंस के चेयरमैन अनिल अंबानी मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए। टेलीकॉम इक्विपमेंट कंपनी एरिक्सन के 550 करोड़ चुकाने में नाकाम रहने पर सुप्रीम कोर्ट ने आरकॉम को अवमानना का नोटिस जारी कर अनिल अंबानी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा था। अनिल अंबानी और उनकी कंपनी आरकॉम के खिलाफ एरिक्सन की अवमानना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया था। इस पर मंगलवार को अंबानी अदालत के सामने पेश हुए। कोर्ट में अनिल अंबानी की पैरवी वरिष्ठ वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल कर रहे हैं।

अवमानना केस में सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए अनिल अंबानी, कपिल सिब्बल हैं वकील

इस मामले में मंगलवार को कुछ ही देर के लिए सुनवाई हो पाई। अदालत इस पर बुधवार को आगे सुनवाई करेगी। बुधवार को एक बार फिर अनिल अंबानी को सुप्रीम कोर्ट में हाजिर होना होगा। जस्टिस आर एफ नरीमन और जस्टिस विनीत सरन की पीठ मामले की सुनवाई कर रही है। अनिल अंबानी के अलावा रिलायंस टेलीकाम लिमिटेड के चेयरमैन सतीश सेठ और रिलायंस इंफ्राटेल लिमिटेड की चेयरपर्सन छाया विरानी को भी नोटिस जारी किया गया है, ये दोनों भी मंगलवार को अदालत पहुंचे।

इस मामले की कुछ देर ही सुनवाई हो सकी। इस दौरान एरिक्सन इंडिया की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दवे ने अदालत को बताया कि शीर्ष अदालत के पहले के दो आदेशों का उल्लंघन करते हुए आरकॉम ने अभी तक बकाया राशि का भुगतान नहीं किया है। इस पर पीठ ने तीनों कथित अवमाननाकर्ताओं को बुधवार को भी न्यायालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिया।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक आरकॉम को 550 करोड़ रुपए की रकम 15 दिसंबर तक चुकानी थी लेकिन उसने ये भुगतान नहीं किया है। इस पर एरिक्सन ने इसे कोर्ट की अवमानना बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+