एंजेला मार्केल के दौरे का आखिरी पड़ाव होगा द्वारका मेट्रो स्टेशन, जर्मनी से जुड़ा है कनेक्शन

नई दिल्ली। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल दो दिन के भारत दौरे पर हैं। जब उनके यात्रा कार्यक्रम के बारे में बताया गया तो उसमें आखिरी पड़ाव दिल्ली का द्वारका मेट्रो स्टेशन था। ऐसा इसलिए क्योंकि इस स्टेशन का लिंक जर्मनी से जुड़ा हुआ है। ऐसे में हर किसी के जहन में ये सवाल उठना लाजमी है कि आखिर जर्मनी का इस मेट्रो स्टेशन से क्या कनेक्शन है।

narendra modi, angela markel

दरअसल इस मेट्रो स्टेशन की छत पर लगे सोलर पैनलों को लगाने में जर्मनी ने सहयोग किया था। इन सोलर पैनलों को दिल्ली मेट्रो रेल प्राधिकरण (डीएमआरसी) और जर्मनी सरकार के सवामित्व वाले गैर लाभकारी संगठन जीआईजेड ने नवीकरणीय ऊर्जा सेवा मॉडल के तहत स्थापित किया था।

द्वारका सेक्टर 21 स्टेशन भारत का पहला ऐसा मेट्रो स्टेशन है, जहां सोलर प्लांट इंस्टॉल किए गए हैं। इसका उद्घाटन साल 2014 में किया गया था। मार्केल ने शुकवार को पांचवें भारत-जर्मनी अंतर सरकारी विमर्श (आईजीसी) की सह-अध्यक्षता की है। इस दौरान मार्केल ने कहा कि भारत कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए काम कर रहा है। साथ ही अक्षय ऊर्जा के अपने लक्ष्य पर भी काम कर रहा है। मार्केल ने कहा कि जर्मनी अपशिष्ट प्रबंधन, शुद्ध जल और जलवायु मुद्दों जैसे सतत विकास के क्षेत्र में भारत के साथ सहयोग करेगा।

बता दें शुक्रवार शाम को प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मार्केल ने प्रधानमंत्री के सरकारी आवास पर दोनों पक्षों के चुनिंदा मंत्रियों तथा अधिकारियों की मौजूदगी में मुलाकात की है। इस दौरान बैठक में भारत की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल तथा विदेश सचिव विजय गोखले ने भाग लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+