आंध्र प्रदेश: रामनवमी उत्सव में बड़ा हादसा, 4 की मौत, 70 घायल
कडपाः आंध्र प्रदेश में कडपा जिले में शुक्रवार को वोंटीमिट्टा के ऐतिहासिक कोडनड्रमा स्वामी मंदिर में पंडाल गिरने से चार 4 लोगों की मौत और 70 लोग घायल हो गए। कोडनड्रमा स्वामी मंदिर में रामनवमी उत्सव मनाया जा रहा था, इसी दौरान ये बड़ा हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि जब ये हादसा हुआ तो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी वहीं मौजूद थे। उन्हें कोई चोट नहीं आई है, मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

चार लोगों की मौके पर ही मौत
बताया जा रहा है कि तेज आंधी और बरसात की वजह से पंडाल गिर गए, रामनवमी से जुलूस में लगे पंडाल लोगों के ऊपर गिर गए, जिसकी वजह से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों की संख्या बढ़ सकती है।

तेज आंधी और बरसात की वजह से हुआ हादसा
इस घटना के बाद घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते हुए लोग राहत कार्य में लग गए। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि तेज आंधी तूफान की वजह से मंदिर में लगे पंडाल लोगों पर गिरने लगे और भगदड़ मच गई। इस उत्सव में भाग लेने सीएम चंद्रबाबू नायडू भी पहुंचे थे।
घायलों को अस्पताल ले जाया गया
तेज आंधी और बरसात की वजह से कई पेड़ और इलेक्ट्रिक के केबल भी टूटकर गिरे, जिसकी वजह से कई लोग घायल हो गए। हादसे में घायल लोगों को नजदीक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications