Train accident: अलमांडा- कंटाकापल्ले रेल खंड पर यातायात ठप, 12 ट्रेनें रद्द, कितने के रुट बदले, जानिए
आंध्र प्रदेश ट्रेन हादसे के चलते अलमांडा- कंटाकापल्ले रेल खंड पर ट्रेनों का आवागमन बाधित हुआ है। रेलवे ने अब तक 12 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। जबकि 21 रेलगाड़ियों के रूट में बदलाव किया गया है। ईस्ट कोस्ट रेलवे के सीपीआरओ विश्वजीत साहू ने कहा है कि हादसे के कारणों के जांच की जा रही है।
रेलवे ने ट्रेन नंबर 08527 (आर-वीएसकेपी) जेसीओ: 30.10.2023 और 08528 (वीएसकेपी-आर) जेसीओ: 30.10.2023 को सबसे पहले रद्द करने का ऐलान किया। बाद में रद्द होने वाली ट्रेनों की कुल संख्या 10 हो गई। ट्रेनों के स्थिति की जानकारी देते हुए ईस्ट कोस्ट रेलवे के सीपीआरओ विश्वजीत साहू ने कहा, "अब तक 12 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। 15 ट्रेनों का मार्ग बदला गया है और 7 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द की गई हैं। हमने यात्रियों के लिए बस की व्यवस्था की है ताकि वे इलाके में न फंसे। पटरियां आंशिक रूप से ठीक की गईं हैं।"

रद्द ट्रेनों की लिस्ट यहां देखें-
अलमांडा- कंटाकापल्ले रेल खंड में हुए हादसे में 40 लोग घायल हुए हैं। जिनमें से 32 को विजयनगरम सरकारी अस्पताल में भेजा गया है। जबकि विशाखा एनआरआई हॉस्पिटल में 1, मेडिकवर हॉस्पिटल में 2 को भेजा गया। जबकि 4 की हालत गंभीर है,जिन्हें रेफर किया जा रहा है। विजयनगरम जिला प्रशासन ने बताया कि सभी घायल आंध्र प्रदेश के निवासी हैं।
घटना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ, एनडीएफ और हमारी टीमों ने कड़ी मशक्कत की। वाल्टेयर डिवीजन रेलवे मैनेजर सौरभ प्रसाद ने घटना का जिक्र करते हुए कहा, "मध्य लाइन में हमारे पास दो यात्री ट्रेनें थीं जो चल रही थीं। पीछे की ट्रेन आई और सिग्नल से आगे निकल गई, जिसके परिणामस्वरूप हमारे पास लगभग पांच डिब्बे थे, जिनमें से तीन आगे की ट्रेन और दो पीछे के डिब्बे पटरी से उतर गए। इन डिब्बों में यात्री फंसे हुए थे।"












Click it and Unblock the Notifications