Andhra Train Accident: रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त, कई ट्रेनें रद्द, बढ़ी चुनौती, बुलाई गई बालासोर वाली टीम
Andhra Train accident: विशाखापट्टनम से रायगढ़ जा रही एक पैसेंजर ट्रेन के हादसे की खबर ने एक बार फिर झकझोर दिया। रेस्क्यू पूरा होने के बाद अब ट्रैक के रेस्टोरेशन का काम शीघ्र पूरा कर पाना रेवले के लिए एक चुनौती है। ऐसे में बालासोर हादसे के बाद ट्रैक बहाल करने में जुटी एक्सपर्ट्स की टीम विजयनगरम के लिए रवाना हो चुकी है। ये टीम क्षतिग्रस्त रेवले ट्रैक को जल्द-जल्द बहाल करने में सहयोग करेगी।
आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में पैसेंजर ट्रेन हादसे को लेकर रेलवे आधिकारिक तौर पर 9 यात्रियों की मौत और 29 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। जबकि विजयनगरम जिला प्रशासन के मुताबिक हादसे में 40 लोगों के घायल होने के अपडेट है। जबकि 32 घायलों को विजयनगरम सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। विशाखा एनआरआई हॉस्पिटल में 1, मेडिकवर हॉस्पिटल में 2 को भर्ती कराया गया है। जबकि 4 की हालत गंभीर है। सभी घायल आंध्र प्रदेश के हैं।

बालासोर ट्रेन हादसे के बाद जुटी टीम पहुंच रही विजयनगरम
हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे ने राहत ट्रेनें घटनास्थल पर रवाना कीं। बचाव दल घटनास्थल पहुंचे। चूंकी घटना रात में हुई। इस दौरान ट्रनों की टक्कर से बिजली के तार भी टूट चुके थे, घटना स्थल पर पूरी तह अंधेरा था। जिसके चलते रेस्क्यू में भी काफी दिक्कतें आईं। राहत बचाव काम पूरा होने के बाद अब रेलवे का फोकस जल्द- जल्द रेवले ट्रैक पर यातायात बहाल करना है। ऐसे में बालासोर हादसे के बाद रेल यातायात को तेजी से बहाल करने वाली रेलवे की टीम आंध्र प्रदेश के लिए रवाना हुई है। बता दें कि बालासोर हादसा में ट्रें की बीच टक्कर इतनी भयंकर थी रेल की पटरियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई थीं। रेस्टोरेशन के काम में रेलवे के 2300 कर्मचारी 24 घंटे लगातार काम करते रहे। खुद रेल मंत्री पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग घटनास्थल से कर रहे थे। अब इन्ही कर्मचारियों की मॉनीटरिंग करने वाली एक्सपर्ट्स की टीम विजयनगरम पहुंच रही है।
जानकारी के मुताबिक एक ही ट्रैक पर ओडिशा आ रही दो यात्री ट्रेन के बीच बीच टक्कर हो गई है। दुर्घटना का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद यात्री ट्रेनों के डिब्बे छिटक कर दूसरी पटरी पर गिरे। उसी समय दूसरी ट्रैक पर आ रही मालगाड़ी की चपेट में यात्री ट्रेन के डिब्बे आ गए। हादसे के चलते अलमांडा- कंटाकापल्ले रेलखंड पर ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया है। रेलवे ने अब तक 12 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। 15 ट्रेनों का मार्ग बदला गया है और 7 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द की गई हैं। रेलवे के मुताबिक रेलवे ट्रैक को बहाल करने का काम तेजी से किया जा रहा है।
इस वजह से हुआ हादसा
वाल्टेयर डिवीजन रेलवे मैनेजर सौरभ प्रसाद के मुताबिक ट्रेन सिग्नल से काफी आगे निकल गई। सौरभ प्रसाद ने बताया, मध्य लाइन पर दो पैसेंजर ट्रेन थीं। इस दौरान पीछे से आई ट्रेन सिग्नल को नजरअंदाज करते हुए ट्रेनों टकरा गई। हादसे में दो पैसेंजर ट्रेनों को मिलाकर कुल पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। इन्हीं डिब्बों में लोग फंसे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रेलवे ट्रैक के साथ कोच भी क्षतिग्रस्त हुए। इस दौरान डिब्बों में बैठे कई यात्री घायल हो गए, कुछ की मौके पर ही मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications