Andhra: टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने लॉन्च किया P4 मॉडल, YSRC पर बोला तीखा हमला

तेलगु देशम पार्टी के चीफ व आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू पी4 मॉडल के जरिए वाईएसआरसी सरकार को तीखा हमला बोला। टीडीपी के संस्थापक एनटी रामाराव की 28वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक कार्यक्रम में पूर्व सीएम नायडू ने पब्लिक प्राइवेट पीपल पार्टनरशिप मॉडल लॉन्च किया। उन्होंने इसे अभियान को रूप में संचालित करने की आवश्यकता बताई और कहा कि ये मॉडल वाईएस जगन मोहन रेड्डी सरकार द्वारा कथित शोषण से मुक्ति दिलाएगी।

टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने पार्टी के संस्थापक एनटीआर की 28वीं पुण्यतिथि के मौके पर इस हफ्ते कृष्णा जिले के पमारू विधानसभा क्षेत्र के निम्माकुरु गांव में गुरुवार (18 जनवरी)पी4 (पब्लिक प्राइवेट पीपल पार्टनरशिप) मॉडल लॉन्च किया था। इसके बाद उन्होंने वाईएस जगन मोहन रेड्डी सरकार पर जनता का शोषण करने का आरोप लगाया।

 N Chandrababu Naidu about P4 model

टीडीपी चीफ ने पी4 मॉडल की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इसका उद्देश्य समाज से गरीबी को दूर करना है। टीडीपी प्रमुख ने दावा किया गया है इस मॉडल के जरिए अगले 25 वर्षों में आंध्र से गरीबी पूरी तरह से दूर हो जाएगी।

आंध्र में चुनाव से पहले टीडीपी पी4 मॉडल एक बड़ा चुनावी दांव माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक टीडीपी अपने चुनावी घोषणा पत्र में भी इसे शामिल करेगी।

टीडीपी सूत्रों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री ने एक योजना की रूपरेखा तैयार की है। जिसके तहत उन लक्ष्यों को पूरा किया जाना है जो आजादी के बाद पिछले 75 वर्षों में पूरे नहीं हुए। टीडीपी चीफ ने राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत करने, सड़कों के निर्माण, बिजली उत्पादन और कॉलेजों की स्थापना की अनुमति देने के लिए टिकाऊ मॉडल लागू का आवश्यकता पर जोर दिया।

वहीं उन्होंने राजस्व का एक निर्धारित हिस्सा गरीबों के लिए रिजर्व रखने पर जोर दिया, जिससे निर्धन लोग अपने संसाधनों को बढ़ाने और शिक्षा पर खर्च किया जा सके। पूर्व सीएम ने पी4 मॉडल के तहत गांव से पलायन कर प्रमुख पदों पर पहुंचे लोगों से गरीबी मुक्त समाज की कल्पना की। उन्होंने पायलट प्रोजेक्ट के कार्यान्वयन के लिए निम्माकुरु और नरवरिपल्ली को चुना और कहा कि अगर ये मॉडल सफल होता है तो इसे पूरे राज्य में लागू किया जा सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+