आंध्र प्रदेश: चुनाव से पहले ही दरकने लगा तेलुगु देशम पार्टी-जनसेना गठबंधन!
2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के अलावा आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले ही राज्य में तेलुगु देशम पार्टी-जनसेना गठबंधन टूटता नजर आ रहा है। अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण की जनसेना पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री टीडीपी में दरारें सामने आती दिख रही हैं।

दरअसल, टीडीपी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू ने गठबंधन में शामिल जन सेना प्रमुख पवन कल्याण से सीट-बंटवारे को लेकर समझौता नहीं किया इससे पहले ही आंध्र प्रदेश की दो विधानसभा क्षेत्रों मंडपेटा और अराकू के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी, सहयोगी पार्टी टीडीपी के इस फैसले से पवन कल्याण नाराज हैं।
टीडीपी के बिना सीटों के बंटवारे पर समझौते के दो सीटों पर उम्मीदवारों के ऐलान का टीडीपी से प्रतिशोध लेते हुए पवन कल्याण ने घोषणा की कि जन सेना रज़ोल और राजनगरम विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि उन पर पार्टी कार्यकर्ताओं का बहुत दबाव था और उन्हें यह घोषणा करनी पड़ी कि जन सेना महत्वपूर्ण गोदावरी क्षेत्र में रज़ोल और राजनगरम से चुनाव लड़ेगी।
बता दें जेएसपी प्रमुख पवन कल्याण टीडीपी नेता नारा लोकेश के एक टीवी चैनल के बयान से भी नाराज दिखे, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह जन सेना और टीडीपी गठबंधन के मुख्यमंत्री होंगे।
शुक्रवार को कैडर को संबोधित करते हुए नाराज पवन कल्याण ने यह भी कहा कि "पार्टी आगामी चुनाव लड़ने के लिए गठबंधन के हिस्से के रूप में अधिकांश सीटें हासिल करेगी।"
गौरतलब है कि जेएसपी प्रमुख पवन कल्याण ने सितंबर 2023 में टीडीपी और जन सेना के बीच चुनावी गठबंधन की घोषणा की थी । तब से नायडू और पवन कल्याण दोनों सीट बंटवारे और एक आम घोषणा पत्र पर बातचीत कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications