Andhra Pradesh: TDP प्रमुख नायडू और जनसेना प्रमुख CEC से मिले, YSRCP पर लगाया वोटिंग लिस्ट में हेरफेर का आरोप
Andhra Pradesh Elections: आंध्र प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच, टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू और जनसेना प्रमुख पवन कल्याण ने मुख्य चुनाव आयुक्त(ईसीई) राजीव कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी द्वारा मतदाता सूची में हेरफेर के खतरनाक मुद्दे पर उनका ध्यान आकर्षित किया।
आंध्र के पूर्व सीएम नायडू ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) से पोस्ट किया कि आज अमरावती में पवन कल्याण और मैंने सीईसी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। हमने वाईएसआरसीपी द्वारा मतदाता सूची में हेरफेर के खतरनाक मुद्दे को उनके ध्यान में लाया। चुनावी प्रक्रिया की सुरक्षा का किया आग्रह ...

टीडीपी और जनसेना ने आगामी लोकसभा के साथ-साथ राज्य में अगले विधानसभा चुनाव में राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी से लड़ने के लिए एक चुनावी गठबंधन बनाया है। नेताओं ने चुनाव आयोग से हमारी चुनावी प्रक्रिया की सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि हमने राज्य के लोकतांत्रिक ढांचे के लिए वाईएसआरसीपी द्वारा उत्पन्न खतरे पर जोर दिया।
जगन मोहन रेड्डी पर साधा निशाना
जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, टीडीपी ने राज्य में जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार पर अपना हमला तेज कर दिया है। टीडीपी सुप्रीमो ने सीएम जगन पर निशाना साधते हुए कहा कि वाईएसआरसीपी सरकार के पतन की उलटी गिनती शुरू हो गई है और सभी पार्टी नेताओं को जल्द ही घर भेज दिया जाएगा।
यह कहते हुए कि पश्चिम गोदावरी के लोगों को टीडीपी और जन सेना दोनों पर बहुत भरोसा है, टीडीपी सुप्रीमो ने कहा कि वाईएसआरसीपी सरकार के नेताओं को जल्द ही लंबी छुट्टी पर भेजा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications