आंध्र प्रदेश: पार्टी प्रभारियों का पुनर्गठन दिसंबर तक पूरा, 50 मौजूदा विधायकों के टिकट काट सकते हैं सीएम जगन
Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में अगले साल विधानसभा का चुनाव होने वाला है। इसको लेकर आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी वाईएसआरसी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों का दावा है कि वाईएसआरसीपी के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी 26 दिसंबर मंगलवार से पार्टी के विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों और मौजूदा विधायकों के फेरबदल पर काम करना शुरू करेंगे।
जगन मोहन रेड्डी ने विधायकों के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए पहले ही 11 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नए प्रभारियों की घोषणा कर दी है। वाईएसआरसीपी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि लगभग 30 से 40 मौजूदा विधायकों को 2024 का चुनाव लड़ने का मौका नहीं दिया जाएगा।

हालांकि, सूत्रों का कहना है कि जगन मोहन रेड्डी कम से कम 50 मौजूदा विधायकों को बदलने पर अड़े हुए हैं। सर्वेक्षण रिपोर्ट उत्साहजनक नहीं है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अन्य निर्वाचन क्षेत्रों पर काम कर रहे हैं और अधिक बदलाव लाने की संभावना है।
175 विधानसभा क्षेत्रों में फेरबदल एक सप्ताह में पूरा
हाल की कैबिनेट बैठक के दौरान सीएम जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि चुनाव लगभग 20 दिन पहले हो सकते हैं। वाईएसआरसीपी के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने कहा कि सभी 175 विधानसभा क्षेत्रों में चेहरों का फेरबदल लगभग एक सप्ताह में पूरा हो सकता है।
सर्वेक्षण रिपोर्टों पर विस्तार से विचार कर रहे सीएम जगन मोहन रेड्डी
सीएम जगन मोहन सर्वेक्षण रिपोर्टों पर विस्तार से विचार कर रहे हैं। सीएम रेड्डी ने उन निर्वाचन क्षेत्रों पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं, जहां आंतरिक कलह साफ है और मौजूदा विधायकों के जीतने की संभावना कम है। लगभग 50 विधायक ऐसे हैं जो लोगों के बीच नहीं गए, उन्हें निर्वाचन क्षेत्रों से बाहर जाना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश: पवन कल्याण के CM बनने के सपने को लगा झटका, कौन होंगे मुख्यमंत्री, नारा लोकेश ने किया साफ












Click it and Unblock the Notifications